Thursday, November 30, 2023
Home मनोरंजन आईपीएल क्रिकेटर प्रवीण तांबे का रोल करेंगे श्रेयस तलपड़े

आईपीएल क्रिकेटर प्रवीण तांबे का रोल करेंगे श्रेयस तलपड़े

हाल में मेकर्स ने सबसे उम्रदराज आईपीएल क्रिकेटर प्रवीण तांबे पर फिल्म बनाने की घोषणा की है। नीरज पांडे, शीतल भाटिया और सुदीप तिवारी अपने नए वेंचर बूटरूम स्पोर्ट्स के तहत इस बायोपिक का निर्माण करेंगे। अब मेकर्स ने इस बायोपिक फिल्म के लिए मुख्य चेहरा घोषित कर दिया है। फिल्म के लिए अभिनेता श्रेयस तलपड़े को चुना गया है। वह फिल्म में आईपीएल क्रिकेटर तांबे का किरदार निभाने वाले हैं।
श्रेयस ने सोशल मीडिया पर इस बायोपिक फिल्म की घोषणा की है। फिल्म का शीर्षक कौन है प्रवीण तांबे? रखा गया है। श्रेयस ने फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए अपने ट्विटर पोस्ट में लिखा, क्रिकेट का सबसे अनुभवी डेब्यूटेंट और सबसे प्रेरक क्रिकेट कहानी कभी नहीं बताई गई है। कौन है प्रवीण तांबे? का ट्रेलर 9 मार्च को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हुआ। 1 अप्रैल को फिल्म हॉटस्टार पर प्रसारित होने वाली है।
फिल्म से श्रेयस का फर्स्ट लुक भी शेयर किया गया है। पोस्टर में महेंद्र सिंह धोनी, राहुल द्रविड़, युवराज सिंह और सचिन तेंदुलकर जैसे पूर्व भारतीय क्रिकेटर्स के साथ तांबे को जगह दी गई है। इस फिल्म का निर्देशन जयप्रद देसाई करेंगे। सच्ची घटना पर बन रही यह स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म हिन्दी, तमिल और तेलुगु में दर्शकों के बीच आएगी। फिल्म को फॉक्स स्टार स्टूडियोज, फ्राइडे फिल्मवर्क्स और बूटरूम स्पोर्ट्स द्वारा बनाया जाएगा।

इस फिल्म में आशीष विद्यार्थी, परमब्रत चटर्जी और अंजली पाटिल भी नजर आएंगे। फिलहाल बाकी कलाकारों के रोल के बारे में कोई खास जानकारी नहीं आई है। प्रोड्यूसर सुदीप ने कहा था, हमारा काम असामान्य कहानियों की तलाश करना है और हम क्रिकेटर तांबे के जीवन से प्रेरित फिल्म के साथ अपनी कंपनी शुरू कर रहे हैं। उन्होंने आईपीएल में 41 साल की उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया और आईपीएल इतिहास के सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बने।
तांबे को 2013 में राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा था और आईपीएल में खेलने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बने थे। उस समय 41 साल के तांबे ने बिना कोई फर्स्ट-क्लास मैच खेले आईपीएल डेब्यू किया था। राजस्थान के लिए खेलते हुए तांबे ने शानदार प्रदर्शन किया। हैट्रिक लेने के साथ ही वह लाइमलाइट में आए। उन्होंने गुजरात लॉयंस और सनराइजर्स हैदराबाद के लिए भी 1-1 सीजन खेला। उन्होंने 33 आईपीएल मैचों में 7.75 की इकॉनमी के साथ 28 विकेट लिए हैं।

श्रेयस ने इससे पहले क्रिकेट पर आधारित फिल्म इकबाल में काम किया था। फिल्म 2005 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। सुभाष घई के प्रोडक्शन की इस फिल्म में श्रेयस का अभिनय खूब जमा था। बता दें कि श्रेयस असल जिंदगी में भी क्रिकेट खिलाड़ी रह चुके हैं। श्रेयस ने कहा था, फिल्म इकबाल में मुख्य भूमिका निभाने के 17 साल बाद मैं खुद को भाग्यशाली महसूस करता हूं कि मैं तांबे का किरदार निभा रहा हूं।
साउथ स्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा को हिन्दी दर्शकों का भी बहुत प्यार मिला। इस फिल्म के हिन्दी वर्जन को क्षेयस ने डब किया है। इसमें अल्लू की आवाज का वॉयस ओवर श्रेयस ने ही किया है।

Aanand Dubeyhttps://superbharatnews.com
superbharatnews@gmail.com, Mobile No. +91 7895558600, (7505953573)
RELATED ARTICLES

ऋषभ शेट्टी की कांतारा चेप्टर 1 की पहली झलक आई सामने, टीजर भी जारी, पोस्टर देख लोगों के खड़े हुए रोंगटे

कांतरा की अपार सफलता के बाद मेकर्स अब फिल्म का अगला पार्ट कांतरा चैप्टर 1 ला रहे हैं. हाल ही में इस फिल्म की...

रणबीर कपूर के लिए सबसे बड़ी ओपेनिंग फिल्म साबित हो सकती है एनिमल, एडवांस बुकिंग शुरू

रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना स्टारर एनिमल को लेकर दर्शकों में काफी क्रेज नजर आ रहा है। फिल्म 1 दिसंबर को थिएटर्स में रिलीज...

ओटीटी प्लेटफार्म अमेजॉन प्राइम वीडियो पर प्रदर्शित हुई नंदमुरी बालकृष्ण की भगवंत केसरी

नंदमुरी बालकृष्ण स्टारर और अनिल रविपुडी के डायरेक्शन में ‘भगवंत केसरी’ 19 अक्टूबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को बॉक्स...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

विश्व एड्स दिवस पर आयोजित होंगे जागरूकता कार्यक्रम- डॉ0 धन सिंह रावत

एचआईवी एड्स के प्रति लोगों को किया जायेगा जागरूक स्वास्थ्य मंत्री श्रीनगर गढ़वाल में आयोजित कार्यक्रम में करेंगे प्रतिभाग देहरादून। सूबे में विश्व एड्स दिवस के...

सिलक्यारा टनल अपडेट- एम्स में भर्ती सभी मजदूर किये गए डिस्चार्ज

ऋषिकेश। सिलक्यारा, उत्तरकाशी टनल से निकाले गए श्रमिकों का एम्स,ऋषिकेश में सभी सघन स्वास्थ्य जांच के बाद सभी 41 श्रमिकों को एम्स अस्पताल प्रशासन...

डीजीपी अशोक कुमार की विदाई बेला पर भव्य रैतिक परेड का आयोजन

उत्तराखण्ड पुलिस को संवेदनशील बनाने के लिए काम किया - अशोक कुमार डीजीपी अशोक सर को कभी विचलित नहीं देखा, उनकी कार्यप्रणाली से सभी...

महंगाई का झटका- घर बनाना होगा अब पहले से ज्यादा महंगा

देहरादून। अपना मकान बनाने वाले लोगों को महंगाई का झटका लगने जा रहा है। घन बनान अब पहले से ज्यादा महंगा हो गया है।...

भारतीयों का विदेशी प्यार- 2023 में 1.40 लाख से अधिक छात्रों को मिला अमेरिका का वीजा

न्यूयॉर्क। अमेरिकी विदेश विभाग ने घोषणा की कि भारत में अमेरिकी दूतावास और वाणिज्य दूतावास ने अक्टूबर 2022 से सितंबर 2023 तक एक लाख...

12 साल के मयंक बने केबीसी-15 के करोड़पति, जीते इतने करोड़ रूपए

नई दिल्ली। कहते हैं कि ज्ञान की कोई उम्र नहीं - होती। कौन बनेगा करोड़पति में 12 साल के मयंक ने इस बात को...

जानें पुरुषों की तुलना में महिलाओं को क्यों ज्यादा परेशाान करता है गठिया, यहां है जवाब

आर्थराइटिस की वजह से जोड़ों में दर्द बना रहता है। ये ऐसी समस्या है जो काफी परेशान करती है. पुरुषों की तुलना में आर्थराइटिस...

रोजगार- नर्सिंग अधिकारी के रिक्त पदों के लिए निकली भर्ती

देखें, 1455 नर्सिंग अधिकारी के पदों पर भर्ती के नियम व शर्तें देहरादून। नर्सिंग की डिग्री/ डिप्लोमा कर चुके...

तकनीकी और आस्था की डोर के सहारे सुरंग में फंसी 41 जिंदगियां बची, लेकिन फिजां में तैर रहे सवालों के जवाब अभी बाकी 

देहरादून। सिलक्यारा में 400 घंटे चले चुनौतीपूर्ण बचाव अभियान में तकनीकी और आस्था की डोर से सहारे सुरंग में फंसी 41 जिंदगियां बचा ली...

चुनाव मतलब लोगों को मूर्ख बनाना

हरिशंकर व्यास भारत में अब सारे चुनाव आम लोगों को मूर्ख बनाने, उनको बरगलाने, निजी लाभ का लालच देने, उनकी आंखों पर पट्टी बांधने या...