उत्तर प्रदेश

मोमबत्तियां जलाकर उत्तराखंड के जांबाज़ जवानों के बलिदान पर दो मिनट का रखा मौन 

कठुआ आतंकी हमले में हुए उत्तराखंड के 5 जवान शहीद 

अलीगढ़। जम्मू कश्मीर के कठुआ में छुपे हुए आतंकवादियों ने एक सैनिक वाहन पर हमला कर दिया, जिससे एक जे.सी.ओ सहित 5 जाबांज जवान शहीद हो गए I इन जांबाज़ जवानों की शहादत पर उनकी आत्मा की शांति के लिए आज ज़िला कांग्रेस कमैटी के अध्यक्ष ठाकुर सोमवीर सिंह एवं शहर अध्यक्ष नवेद खान ने कांग्रेसजनों के साथ मिलकर गाँधी पार्क स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी की प्रतिमा के समक्ष मोमबत्तियां जलाकर जांबाज़ जवानों के बलिदान पर उनकी आत्मा की शांति तथा देश में अमन चैन के लिए दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना की I

इस अवसर पर उपस्थित प्रमुख कांग्रेसजनों में जिलाध्यक्ष ठाकुर सोमवीर सिंह, शहर अध्यक्ष नवेद खान, महिला शहर अध्यक्ष रूही खान, पूर्व शहर अध्यक्ष सलाउद्दीन वसी, वरिष्ठ कांग्रेसी पूरनचंद देशमुख, कैलाश बाल्मीकि, डूंगर सिंह, पार्षद बिजेंद्र सिंह बघेल, जितेन्द्र कुमार तोशी, अयाज़ कुरैशी, आमिर मुन्तजिर, भूदेव प्रसाद, मोहम्मद शाहबाज़, ब्रजेश कुमार सविता, नादिर खान, सुनील कुमार जाटव, शादाब फ़ज़ल, लेखराज सिंह एड, मुकीम पठान, इंद्रपाल सिंह, नदीम सैफी, आमिर, आकाश आर्यन, साजिद पठान, भोला, आदि के साथ अन्य कार्यकर्ता भी उपस्थित थे I

Aanand Dubey

superbharatnews@gmail.com, Mobile No. +91 7895558600, 7505953573

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *