रुड़की

शादी समारोह देख रही रहे बच्चे और महिलाएं छज्जा गिरने के कारण घायल

रुड़की। छत से पड़ोस में चल रही शादी समारोह को देख रहे बच्चे और महिलाएं छज्जा गिरने के कारण घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया। पश्चिमी अंबर तालाब निवासी युवक की बारात मंगलवार को गयी थी। बुधवार को बारात वापस लौटी। वापसी के बाद घर में बहू के आने पर समारोह की रस्में चल रही थी। परिवार के लोग शाम को होने वाले रिसेप्शन की तैयारियों में भी जुटे थे।

दुल्हन के आने के बाद की रस्मों को पड़ोस की कुछ महिलाएं और बच्चे एक मकान की छत के छज्जे पर बैठकर देख रहे थे। मकान पुराना बना हुआ है। इस दौरान अचानक छज्जा भरभराकर टूट गया। छज्जे पर बैठी महिलाएं और बच्चे नीचे गिर गयी। छज्जा गिरते ही वहां अफरा-तफरी मच गयी और लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। मौके पर भीड़ एकत्र हो गई। घायल महिलाओं को एक निजी असपताल ले जाया गया। घायलों के नाम उषा, रिचा, रूपा, गुड्डन, बबीता, मनीषा, वारिस, काका आदि शामिल रहे। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया।

Aanand Dubey / Sanjay Dhiman

superbharatnews@gmail.com, Mobile No. +91 7895558600, 7505953573

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *