उत्तराखंड

आम आदमी के कार्यकर्ताओं को अपने ही उम्मीदवार पर भरोसा नही, जाने क्या है मामला

देहरादून। बता दें कि सुपर भारत न्यूज के ब्यूरो चीफ़ आनंद दुबे से बातचीत पर आम आदमी के वरिष्ठ कार्यकर्ता ने कई चौकाने वाले खुलासे किए है। उनका कहना है कि भगवानपुर विधानसभा के प्रत्याशी प्रेम सिंह जनता के विश्वास के साथ खिलवाड़ कर रहे है। उन्होंने आगे कहा कि प्रेम सिंह को क्षेत्र के विषय मे कोई भी जानकारी नही है। लोगो से वोट की उम्मीद करने वाले प्रत्याशी को ये भी नही पता कि उनके क्षेत्र के अंदर कितने गांव आते है। ऐसे में कार्यकर्ता कैसे उनपर विश्वास कर ले।

आगे उन्होंने कहा की क्षेत्र में केवल बसपा और भीम आर्मी पार्टी की ही लहर दौड़ रही ही। क्षेत्र में केवल इन्ही में से किसी एक कि सरकार बनने की उम्मीद है। इस बात से साफ़ पता चलता है कि आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को खुद के ही उम्मीदवार पर भरोसा नही है। अगर पार्टी के अंदर इस तरह की बाते होंगी तो ऐसे में सरकार कैसे बन पाएगी?

आपको बता दें कि उत्तराखंड में 14 फरवरी को विधानसभा चुनाव होने तय जिसके परिणाम 10 मार्च को घोषित किये जायेंगे। अब देखना यह होगा कि पार्टियों के बीच चल रहे ये मनमुटाव सरकार बना पाते है या नही।

Aanand Dubey / Sanjay Dhiman

superbharatnews@gmail.com, Mobile No. +91 7895558600, 7505953573

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *