रुड़की

रुड़की हर घर तिरंगा अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने सिविल लाइंस बाजार में बांटे तिरंगे

रुड़की। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है, इसमें सभी लोगों को अपने घरों से लेकर निजी संस्थानों तक तिरंगा फहराने को लेकर जागरुक किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सभी से आहान किया गया है, कि आजादी के अमृत महोत्सव के तहत सभी अपने घरों में झंड़ा फहराए। देश के क्रांन्तिकारों ने देश को आजादी दिलाने में अपने प्राणों की आहुति दी है, उन्हीं बलिदानियों के बलिदान को याद कर तिरंगा फहराए।

इसी कड़ी में पूरे में प्रदेशभर में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है, इसमें सभी हाथों में झंडा लिए भारत माता की जय के नारे लगा रहे है, वहीं रुड़की के सिविल लाइंस बाजार में भी बीजेपी कार्यकर्ताओं ने लोगों को झंडा फहराने के लिए प्रेरित करते हुए झंडे बांटे। झंडा वितरण के दौरान बीजेपी कार्यकर्ताओं ने सभी लोगों को अपने घरों में तिरंगा फहराने के लिए कहा।

नगर विधायक प्रदीप बत्रा के नेतृत्व में सिविल बाजार में झंडे वितरित किए गए, इस दौरान विधायक ने सभी दुकानों पर पहुंचकर दुकानदारों को हर घर तिरंगा कार्यक्रम के बारे में बताया व जागरुक करते हुए झंडा फहराने को कहा। आपको बता दें कि आजादी के अमृत महोत्सव के तहत 13 अगस्त से 15 अगस्त तक सभी घरों में तिरंगा फहराया जाएगा।

Aanand Dubey / Sanjay Dhiman

superbharatnews@gmail.com, Mobile No. +91 7895558600, 7505953573

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *