खेल

यूएफा महिला चैंपियंस लीग में खेलने वाली देश की पहली महिला खिलाड़ी बनी भारत की 20 वर्षीय महिला फुटबॉल खिलाड़ी मनीषा कल्याण

भारत की 20 वर्षीय महिला फुटबॉल खिलाड़ी मनीषा कल्याण ने रचा इतिहास, वह यूएफा महिला चैंपियंस लीग में खेलने वाली देश की पहली महिला खिलाड़ी बन गई है। भारत की स्टार फुटबॉलर्स में से एक है मनीषा कल्याण। बीते एक सालों में मनीषा ने कई कमाल कर दिखाए है। दरअसल बीते दिन महिला चैंपियंस लीग में अपोलन का मुकाबला लातवियन क्लब रिगास एफसी से हुआ। अब इस मैच में 60वें मिनट में मनीषा कल्याण को सिपसर की मारिलने जॉर्जिया की जगह सब्सिटियूट के तौर पर खेलने को मिला।

हालांकि इस मैच में मनीषा गोल नहीं कर पाई, लेकिन उन्हें इस यूरोपिय लीग में मैदान पर खेलने का मौका मिला यहीं सौभाग्य की बात है। यूरोपिय लीग में मैदान पर उतरकर ही मनीषा कल्याण ने इतिहास रच दिया है। अपोलन ने इस मैच में रिगास को 3-0 से हरा दिया है। किसी विदेशी लीग में खेलने वाली मनीषा कल्याण चौथी भारतीय खिलाड़ी है।

गोकुलम केरल के लिए मनीषा ने भारतीय लीग में काफी अच्छा प्रदर्शन दिखाया था, जिसे देखते हुए ही उन्हें इस लीग के लिए चुना गया था।

Aanand Dubey

superbharatnews@gmail.com, Mobile No. +91 7895558600, 7505953573

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *