उत्तराखंड

उक्रांद प्रत्याशी पर हमला विरोधियों की बौखलाहट: ऐरी

रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड क्रान्ति दल के प्रत्याशी मोहित डिमरी पर हुए हमले की उक्रांद ने घोर निन्दा की। दल के केन्द्रीय अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी व केन्द्रीय महामंत्री देवेन्द्र चमोली ने हमलावरों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग करते हुए इस घटनाक्रम में लिप्त दोषियों को सजा देने की मांग की है। बीती रात करीब साढ़े दस बजे रुद्रप्रयाग जवाड़ी बाईपास पर उक्रांद प्रत्याशी मोहित डिमरी पर अज्ञात लोगो द्वारा हमला किया गया जिसमें उन्हें हाथ व सिर पर चोट आई है व उनकी कार भी छतिग्रस्त हो गई।

उनके साथियों द्वारा उन्हें अस्पताल मे भर्ती कराया गया। उन्होंने घटना की कड़ी निंदा की है। उत्तराखंड क्रान्ति दल ने इस घटनाक्रम को गम्भीरता से लेते हुए इसे विरोधियों की बौखलाहट करार दिया। कर देर रात देहरादून से पिथौरागढ़ पहुंचे दल के केन्द्रीय अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी ने घटना को दुभाग्यपूर्ण बताते हुए इसे लोकतंत्र विरोधियों की साजिश करार दिया है। दूरभाष पर उन्होंने कहा कि प्रशासन शीघ्र दोषियों को गिरफ्तार करे व घटना में संलिप्त लोगो को बेनकाब करे ताकि निष्पक्ष व निर्भीक चुनाव की परिकल्पना साकार हो सके।

Aanand Dubey / Sanjay Dhiman

superbharatnews@gmail.com, Mobile No. +91 7895558600, 7505953573

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *