उत्तराखंड

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद खंडूड़ी का आज जन्मदिन, सीएम धामी ने दी बधाई

देहरादून। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल (से.नि.) भुवन चंद खंडूड़ी का आज दिन है। उनका जन्मदिन आज विधानसभा अध्यक्ष के शासकीय आवास पर धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री की बेटी एवं विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने अपने पिता की दीर्घायु की कामना के लिए हवन यज्ञ कर पूजा अर्चना की।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी सहित कई बड़े नेताओं एवं संगठन के पदाधिकारियों ने विधानसभा अध्यक्ष के आवास पर पहुंचकर पूर्व सीएम को बधाई व शुभकामनाएं दी। विधानसभा अध्यक्ष ने अपने परिवार के साथ केक काटकर अपने पिता का जन्मदिन मनाया। इस दौरान भुवन चंद खंडूड़ी के बेटे मनीष खंडूड़ी भी मोजूद रहे।

Aanand Dubey

superbharatnews@gmail.com, Mobile No. +91 7895558600, 7505953573

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *