उत्तराखंड

कांग्रेस सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष ने की असम के मुख्यमंत्री पर कानूनी कार्रवाई करने की घोषणा

हरिद्वार। उत्तराखंड कांग्रेस सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष राजेश रस्तौगी ने असम के मुख्यमंत्री की कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर आपत्ति जनक टिप्पणी की निंदा करते हुये असम के मुख्यमंत्री के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही किये जाने घोषणा की है। प्रैस को जारी बयान में राजेश रस्तौगी कहा कि असम के मुख्यमंत्री की राहुल गांधी के प्रति टिप्पणी से उनकी औछी मानसिकता उजागर हो गयी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और गांधी परिवार के देश को आगे बढ़ाने में योगदान को नकारा नहीं जा सकता है। मुख्यमंत्री जैसे संवैधानिक पद पर आसीन व्यक्ति का चुनाव प्रचार के दौरान इस तरह की टिप्पणी बेहद निंदनीय है। उन्होंने कहा कि चुनाव में महंगाई, बेरोजगारी जैसे ज्वलंत मुद्दों पर बात करने के बजाए भाजपा के नेता व्यक्तिगत हमले कर रहे अपनी दूषित मानसिकता का परिचय दे रहे हैं। रस्तोगी ने कहा कि विवादित टिप्पणी करने पर वे असम के मुख्यमंत्री के विरूद्ध कानूनी कार्रवाई करेंगे।

Aanand Dubey / Sanjay Dhiman

superbharatnews@gmail.com, Mobile No. +91 7895558600, 7505953573

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *