पार्वती नदी में उफान से हादसा: लादूखेड़ा में बहा कैंटर, दो लोग लापता
बांध से छोड़े गए पानी के चलते नदी उफानी, बचाव दल ने दो लोगों को सुरक्षित निकाला
आगरा के लादूखेड़ा क्षेत्र में पार्वती नदी के तेज बहाव के कारण एक बड़ा हादसा हो गया। एक कैंटर नदी पार करते समय बाढ़ की चपेट में आ गया, जिससे उसमें सवार चार लोग पानी में बह गए। राहत और बचाव टीम ने तत्परता दिखाते हुए दो लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है, जबकि बाकी दो की खोज अभी भी जारी है।
जानकारी के मुताबिक, यह बाढ़ आगई बांध से छोड़े गए अतिरिक्त पानी के कारण आई। पानी के भारी प्रवाह से राजस्थान सीमा के नजदीक कुसेंडा गांव के पास बनी रपट के ऊपर से पार्वती नदी करीब सात फीट ऊंची बह रही थी। तेज धार में वाहन का संतुलन बिगड़ गया और वह बह गया।

