उत्तर प्रदेश

तहसील टांडा क्षेत्र पंचायत सुरापुर के कम्पोजिट प्राथमिक विद्यालय पर दबंगों ने जमाया अपना कब्जा 

अम्बेडकर। तहसील टांडा क्षेत्र पंचायत सुरापुर के कम्पोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय की 15 बीघा जमीन के कुछ हिस्से पर दबंगों द्वारा अपना कब्जा जमा लिया गया है। दबंगों की इस दबंगई को खत्म करने के लिए ग्रामीणों ने कई बार इसकी शिकायत एसडीएम से की है, लेकिन बावजूद इसके आज तक इन दबंगों के चंगुल से विद्यालय की जमीन को मुक्त नहीं कराया गया है।

pdf

अब बहुत बड़ा सवाल शासन प्रशासन के ऊपर खड़ा हो रहा है, कि आखिर स्कूल की जमीन खाली करवाने में राजस्व विभाग के जिम्मेदार अधिकारी फिसड्डी साबित हो रहे हैं। अब देखना यह होगा कि जिम्मेदार अधिकारी कितना संज्ञान में लेते हैं या फिर भू माफिया का जलवा कायम रहेगा। लोग कहते हैं बाबाजी के बुलडोजर से लोगों में खौफ है, लेकिन ऐसा नहीं देखने को मिल रहा है। अम्बेडकर नगर में जो कि अवैध तरीके से स्कूल की जमीन को कब्जा कर रखे हुए आखिर बाबा का बुलडोजर इन भू माफिया के ऊपर कब चलेगा। बात तो यह है कि स्कूल जमीन खाली करवा पाना शासन प्रशासन के लिए किसी चुनौती से काम नहीं।

Anand Dube

superbharatnews@gmail.com, Mobile No. +91 7895558600, 7505953573

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *