खेल

राष्ट्रमंडल खेल 2022 का हुआ समापन, भारत ने जीते कुल 61 पदक

राष्ट्रमंडल खेल 2022 का समापन हो चुका है, कॉमनवेल्थ गेम्स का कल अंतिम दिन था। इस बार के कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत ने कुल 61 पदक जीते है। हालांकि 2018 में हुए राष्ट्रमंडल खेलों में भारत ने कुल 66 पदक जीते थे, पिछले मैच के मुताबिक इस बार भारत ने पांच पदक कम जीते है, लेकिन इस बीच एक राहत भरी बात यह भी रही कि पहली बार भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने कॉमनवेल्थ गेम्स में हिस्सा लिया।

हालांकि टीम ने रजत पदक प्राप्त किया, यदि महिला टीम ने स्वर्ण पदक जीता होता तो ज्यादा खुशी होती, लेकिन फिर भी रजत मिलने की भी खुशी है। भारत को मिले कुल 61 पदक में से 22 पदक स्वर्ण, 16 रजत और 23 कांस्य पदक शामिल है। कॉमनवेल्थ गेम्स में कई राज्यों के खिलाड़ियों ने राज्य के साथ- साथ परिजनों को भी खुश किया है, तो वहीं कई राज्य ऐसे भी थे, जहां से कोई पदक ही नहीं जीत पाया।

इसमें से उत्तर प्रदेश, राजस्थान जैसे बड़े राज्य शामिल है, वहीं कई राज्यों के खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन दिखाया है। तेलंगाना व चंडीगढ़ के सभी खिलाड़ियों ने पदक जीतकर कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में अच्छा प्रदर्शन दिखाया है। भारतीय खिलाड़ियों ने भी 61 पदक जीते है।

Aanand Dubey / Sanjay Dhiman

superbharatnews@gmail.com, Mobile No. +91 7895558600, 7505953573

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *