Thursday, September 21, 2023
Home स्वास्थ्य क्या आपको भी है देर रात खाना खाने की आदत, हो सकते...

क्या आपको भी है देर रात खाना खाने की आदत, हो सकते है इन बीमारियों का शिकार

देर रात भोजन करना कई लोगों का शौक होता हैं तो कई लोगों की मजबूरी भी होती हैं। कुछ लोग रातभर जागने के बाद खाते हैं तो कुछ देर रात उठकर दोबारा कुछ खाने लग जाते हैं। काम की व्यस्तता के चलते भी कई बार भोजन करने में देरी हो जाती हैं। आपकी यह आदत आपकी सेहत के लिए काफी हानिकारक सिद्ध हो सकती है। जी हां, रात को देर से भोजन करना मतलब सेहत के साथ खिलवाड़ करने जैसा हैं। आज इस कड़ी में हम आपको इससे आपकी सेहत को होने वाले नुकसान के बारे में बताने जा रहे है। ये नुकसान बढक़र बेहद घातक रूप भी ले सकते है। जरूरी है कि लाइफस्टाइल में बदलाव करते हुए अपनी आदतों को सुधारा जाए। आइये जानते हैं इन नुकसान के बारे में..

पाचन शक्ति को नुकसान
अगर आप देर रात को भोजन करते हैं तो इसका असर आपकी पाचन शक्ति पर पड़ता है। इससे आपकी पाचन शक्ति क्षीण होती है और भोजन ठीक से नहीं पचता जिससे कब्ज, पेट साफ न होना, बवासीर एवं कोलोन व आंतों की बीमारियां हो सकती हैं।

मोटापे की परेशानी
देर रात खाने खाना हमारे शरीर के मैटाबॉलिज्म पर असल डालता है। देर रात खाना खाने से हमारे मैटाबॉलिज्म की रफ्तार कम हो जाती है। इस कारण हमारे शरीर की फैट बर्न करने वाला सिस्टम भी धीमा पड़ जाता है। नतीजतन हमारा वजन तेजी बढऩे लगता है और शरीर पर फैट बढऩे लगती है। इस विषय से संबंधित एक शोध में साबित हुआ है कि जो लोग देर रात खाना खाते है वह अधिक कैलेरिज का सेवन कर लेते है। यह भी एक मुख्य वजह है मोटापे के बढऩे की। मैटाबोलिज्म बिगडऩे के कारण आप सही से सो भी नही पाते। नींद पूरी न होने के चलते आपको सुबह करते समय भी परेशानी आती है।

ब्रेन के लिए नुकसानदायक
देर रात खाना खाना खाना ब्रेन के लिए भी काफी नुकसानदेह साबित हो सकता है। एक रिसर्च के मुताबिक रात को देर से खाना खाते हैं तो इसके कई सारे प्रभाव सामने आ सकते हैं। इससे एकाग्रता और मेमोरी पर भी असर पड़ सकता है।

एसिडिटी की परेशानी
यह एक बड़ी समस्या है। इसके कारण आपको अच्छी नींद लेने में काफी परेशानी आती है। देर रात खाना खाने से आपको इसकी शिकायत भी हो सकती है। एसिडिटी होने पर आपकी छाती में जलन होती रहेगी। इस कारण यह होता है कि देर रात खाना खाने के साथ ही सोने के लिए चले जाते है जिससे हमारा खाना अच्छे से पच नही पाता। इसी के चलते सुबह के समय हम बदहजमी जैसी शिकायत पेश आती है।

हाई ब्लडप्रेशर की समस्या
देर रात खाना खाने से आपको हाई ब्लड प्रेशर की परेशानी भी हो सकती है। इस की वजह से हार्ट अटैक का खतरा भी पैदा हो जाता है। यह भी एक कारण है कि आपको खाना समय पर करना चाहिए।

डायबिटीज़ का खतरा
जैसा कि देर रात खाया जाने वाला भोजन आसानी से डायजेस्ट नहीं हो पाता । इसीलिए, शरीर में कोलेस्ट्रॉल, ट्राईग्लिसराइड्स और इंसुलिन का स्तर बढ़ जाता है। ज़्यादा इंसुलिन और कोलेस्ट्रॉल लेवल से डायबिटीजड का खतरा बढ़ जाता है।

चिड़चिड़ापन आना
अनियमित समय पर खाना खाने से आपके स्वभाव में भी अंतर आता है। जैसे की देर रात खाना खाने से आपको नींद देर से आने जैसी मामूली परेशानी हो सकती है। साथ इससे आपका ब्लड प्रैशर भी बढ़ जाता है जिससे आपके स्वभाव में चिड़चिड़ापन आ जाता है जोकि आपके खुद के और आस पास के लोगों के लिए बिल्कुल भी सही नही है।

हार्ट अटैक का खतरा
रात में ब्लड प्रेशर का स्तर कम रहना चाहिए। लेकिन, जब कोई देर रात खाना खाता है तो, कोलेस्ट्रॉल का लेवल बढ़ जाता है। इससे, ब्लड प्रेशर लेवल भी प्रभावित होता है।अगर, रात के समय ब्लड प्रेशर ज़्यादा देर या लम्बी अवधि तक हाई रहता है तो, इससे हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है।

Aanand Dubeyhttps://superbharatnews.com
superbharatnews@gmail.com, Mobile No. +91 7895558600, (7505953573)
RELATED ARTICLES

बच्चों के लिए ही नहीं महिलाओं के लिए भी बहुत जरूरी है दूध, रोजाना पीने से मिलते हैं ये 5 फायदे

दूध पोषक तत्वों का भंडार है, इसके पीने से सेहत को कई तरह से लाभ मिलते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स बताते हैं कि दूध बच्चों...

जानिए फूलगोभी खाने से किन लोगों को करना चाहिए परहेज… नहीं तो फायदे की जगह हो जाएगी दिक्कत

फूलगोभी एक बहुत ही फायदेमंद सब्जी मानी जाती है, इसमें विटामिन ष्ट, एंटीऑक्सीडेंट्स और फाइबर की अधिकता होती है जो कई बीमारियों से लडऩे...

काले और हरे अंगूर से ज्यादा फायदेमंद होता है लाल अंगूर, जानें इसके चमत्कारी फायदे

छोटे-छोटे लाल रंग के ये गुच्छे न सिर्फ दिखने में सुहावने लगते हैं, बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी बहुत फायदेमंद होते हैं। लाल अंगूर...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

चीन में बवंडर से 5 की मौत, 4 गंभीर रूप से घायल

बीजिंग। चीन के जियांग्सू प्रांत की दो टाउनशिप में बवंडर ने तबाही मचा दी है। इस क्षेत्र में बवंडर से पांच लोगों की मौत...

स्पा सेंटर की आड़ में अनैतिक देह व्यापार का पर्दाफाश

स्पा सेंटर की महिला मैनेजर तथा एक पुरुष को किया गिरफ्तार, स्पा सेंटर का मालिक फरार तीन पीड़िताओं का किया रेस्क्यू, पैसों का लालच देकर...

बीड़ी बनी हत्या की वजह, चाकू से किया ताबड़तोड़ वार, चार नाबालिग गिरफ्तार

नई दिल्ली। बीड़ी होने से मना करने पर 18 साल के लड़के पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। गंभीर हालत में अरुण (18) को...

लोहा फैक्टरी में धमाका होने से गंभीर रूप से झुलसे 15 श्रमिक

रुड़की। नारसन क्षेत्र के मुंडियाकी स्थित लोहा फैक्टरी में धमाका होने से 15 श्रमिक गंभीर घायल रूप से झुलस गए। श्रमिकों को उत्तर प्रदेश के...

बच्चों के लिए ही नहीं महिलाओं के लिए भी बहुत जरूरी है दूध, रोजाना पीने से मिलते हैं ये 5 फायदे

दूध पोषक तत्वों का भंडार है, इसके पीने से सेहत को कई तरह से लाभ मिलते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स बताते हैं कि दूध बच्चों...

नीट पीजी तृतीय चरण की काउंसलिंग के पंजीकरण का बढ़ा समय, अब इस तारीख तक कर सकेंगे दाखिले

देहरादून। प्रदेश में एमडी, एमएस, एमडीएस की सीटों पर दाखिले की नीट पीजी तृतीय चरण की काउंसलिंग के पंजीकरण का समय चार दिन बढ़ गया...

उत्तराखंड पुल‍िस के एक कॉन्‍स्‍टेबल और होमगार्ड की सूझबूझ से दिल्ली के व्यक्ति की बची जान, जानिए पूरा मामला 

देहरादून। उत्तराखंड पुल‍िस के एक कॉन्‍स्‍टेबल और होमगार्ड की सूझबूझ और समझदारी से द‍िल्‍ली के एक व्‍यक्‍त‍ि की जान बच गई। उत्तराखंड के डीजीपी...

अनुपमा की बहू किंजल रियल लाइफ में है बेहद बोल्ड, रेड गाउन पहन कराया ग्लैमरस फोटोशूट

टीवी के सबसे पसंदीदा शो अनुपमा में बड़ी बहू का किरदार निभाने वाली किंजल यानी निधि शाह ना सिर्फ अपनी एक्टिंग बल्कि अपने बोल्ड...

विदाई की ओर बढ़ रहे मानसून ने इस वर्ष उत्तराखंड को दिए गहरे घाव

निजी और सार्वजनिक संपत्ति को पहुंची भारी क्षति  देहरादून। मानसून में अतिवृष्टि के चलते भूस्खलन, भूधंसाव, बाढ़ जैसी आपदाओं से पहुंची क्षति से उबरने के मद्देनजर...

आयुष्मान भारत से आयुष्मान भव:

डॉ. मनसुख मांडविया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने 2018 में आयुष्मान भारत योजना की शुरुआत की थी। इस योजना की शुरुआत राष्ट्रीय...