रसोई सिलेंडर में आग लगने से झुलसी बुजर्ग महिला, मौके पर हुई मौत
हरिद्वार। भागीरथी नगर भाग-दो में रसोई सिलिंडर से आग लगने से वृद्धा झुलस गई। गंभीर हालत में महिला को अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। भागीरथी नगर की ग्राम प्रधान पार्वती देवी ने बताया कि उनकी पड़ोसी सुंदर देवी (70) सोमवार दोपहर घर पर अकेली थी। बहू रानी घर के काम से हरिद्वार गई थी।
दो बजे सुंदरी देवी चाय बनाने के लिए रसोई में गई। रसोई में गैस जलाते ही आग लग गई और सुंदरी देवी चपेट में आ गई। सुंदरी देवी की चीख पुकार सुनकर आसपास रहने वाले लोग उनके घर के के अंदर दौड़े और बमुश्किल आग बुझाई। ग्रामीणों ने उसकी बहू को घटना की जानकारी दी और सुंदरी देवी को क्षेत्र के निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।