Thursday, September 21, 2023
Home ब्लॉग गुजरात के साथ होंगे दिल्ली में चुनाव

गुजरात के साथ होंगे दिल्ली में चुनाव

क्या दिल्ली में नगर निगम का चुनाव होने वाला है? यह बड़ा सवाल है और आम आदमी पार्टी के नेता इसे लेकर बहुत परेशान हैं। पिछले कुछ दिनों में ऐसी घटनाएं हुई हैं, जिनसे लग रहा है कि बहुत जल्दी चुनाव की घोषणा होने वाली है। केंद्र सरकार ने दिल्ली में नगर निगम की सीटों के परिसीमन को मंजूरी दे दी है और जल्दी ही उसकी अधिसूचना जारी होगी। इसके साथ ही सीटों के आरक्षण की भी घोषणा होने की संभावना है, जिसके बाद चुनाव का रास्ता साफ हो जाएगा। ध्यान रहे अभी तक गुजरात में चुनाव की घोषणा नहीं हुई है और दिवाली के बाद किस भी दिन घोषणा हो सकती है।

गौरतलब है कि दिल्ली के तीनों नगर निगमों का विलय करके ढाई सौ सीट का एक ही निकाय बनाया गया है। इसके लिए सीटों का परिसीमन किया गया था, जिसकी रिपोर्ट मंजूर हो गई है। तीनों निगमों के विलय और परिसीमन की प्रक्रिया की वजह से ही नगर निगम के चुनाव टले थे। ऐन चुनावों की घोषणा के दिन ही चुनाव टाल दिया गया था। लेकिन अब लग रहा है कि जल्दी ही चुनाव की घोषणा होगी। परिसीमन की मंजूरी और आरक्षण की प्रक्रिया तेज होने के साथ साथ राजनीतिक घटनाएं भी तेजी से हो रही हैं। चुनाव की तत्काल घोषणा में एक समस्या यह है कि कांग्रेस ने परिसीमन को अदालत में चुनौती दी है।

खबर है कि भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली के उन तमाम नेताओं को गुजरात से वापस दिल्ली आने को कहा है, जो वहां प्रचार के लिए गए थे। हिमाचल में भी प्रचार कर रहे दिल्ली भाजपा के नेता वापस बुलाए जा रहे हैं। इस बीच भाजपा के शीर्ष नेताओं की दिल्ली में बैठकें और सभाएं तेज हो गई हैं। पिछले दिनों पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दिल्ली भाजपा के नेताओं के साथ बैठक की, जिसमें चुनावी तैयारियों के बारे में चर्चा हुई। उसके बाद अमित शाह की दिल्ली में सभा हुई, जिसमें उन्होंने दिल्ली के लोगों से कहा कि वे तय करें कि उन्हें ‘आप निर्भर’ होना है या ‘आत्मनिर्भर’?

भाजपा के जानकार सूत्रों का कहना है कि अगर अभी दिल्ली में नगर निगम का चुनाव हुआ तो उससे पार्टी को तीन फायदे हैं। पहला फायदा तो यह है कि आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल गुजरात छोड़ कर दिल्ली में उलझेंगे। पंजाब के मुख्यमंत्री और दूसरे बड़े नेताओं का भी फोकस दिल्ली पर होगा। इससे वे गुजरात से बाहर निकलेंगे। दूसरा फायदा यह होगा कि आम आदमी पार्टी अभी दिल्ली में चुनाव के लिए तैयार नहीं है, जबकि भाजपा की तैयारी हो गई है। इसलिए अचानक चुनाव की घोषणा से आप को तैयारी का वक्त नहीं मिलेगा। तीसरा फायदा यह है कि गुजरात के चुनाव से जो हवा बन रही है, उसका लाभ दिल्ली में मिलेगा। भाजपा गुजरात और हिमाचल का चुनाव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर लड़ रही है और पार्टी ने यह साफ कर दिया है कि दिल्ली नगर निगम का चुनाव भी पार्टी मोदी के नाम पर लड़ेगी। तभी अमित शाह ने अपने भाषण में कहा कि दिल्ली में भले आप की सरकार है, लेकिन ऊपर मोदीजी हैं इसलिए दिल्ली का काम नहीं रूकेगा।

Aanand Dubeyhttps://superbharatnews.com
superbharatnews@gmail.com, Mobile No. +91 7895558600, (7505953573)
RELATED ARTICLES

आयुष्मान भारत से आयुष्मान भव:

डॉ. मनसुख मांडविया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने 2018 में आयुष्मान भारत योजना की शुरुआत की थी। इस योजना की शुरुआत राष्ट्रीय...

कांग्रेस ने आरक्षण का दांव चला

कांग्रेस पार्टी ने हैदराबाद की कार्य समिति की बैठक में आरक्षण का दांव चला है। सोनिया गांधी ने महिला आरक्षण लागू करने की मांग...

रहस्य और रोमांच से भरा संसद सत्र

ऐसा लगता है कि नरेंद्र मोदी की सरकार को रहस्य और रोमांच बहुत पसंद है। तभी सरकार अपने फैसले को, अपने एजेंडे को आखिरी...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

चीन में बवंडर से 5 की मौत, 4 गंभीर रूप से घायल

बीजिंग। चीन के जियांग्सू प्रांत की दो टाउनशिप में बवंडर ने तबाही मचा दी है। इस क्षेत्र में बवंडर से पांच लोगों की मौत...

स्पा सेंटर की आड़ में अनैतिक देह व्यापार का पर्दाफाश

स्पा सेंटर की महिला मैनेजर तथा एक पुरुष को किया गिरफ्तार, स्पा सेंटर का मालिक फरार तीन पीड़िताओं का किया रेस्क्यू, पैसों का लालच देकर...

बीड़ी बनी हत्या की वजह, चाकू से किया ताबड़तोड़ वार, चार नाबालिग गिरफ्तार

नई दिल्ली। बीड़ी होने से मना करने पर 18 साल के लड़के पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। गंभीर हालत में अरुण (18) को...

लोहा फैक्टरी में धमाका होने से गंभीर रूप से झुलसे 15 श्रमिक

रुड़की। नारसन क्षेत्र के मुंडियाकी स्थित लोहा फैक्टरी में धमाका होने से 15 श्रमिक गंभीर घायल रूप से झुलस गए। श्रमिकों को उत्तर प्रदेश के...

बच्चों के लिए ही नहीं महिलाओं के लिए भी बहुत जरूरी है दूध, रोजाना पीने से मिलते हैं ये 5 फायदे

दूध पोषक तत्वों का भंडार है, इसके पीने से सेहत को कई तरह से लाभ मिलते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स बताते हैं कि दूध बच्चों...

नीट पीजी तृतीय चरण की काउंसलिंग के पंजीकरण का बढ़ा समय, अब इस तारीख तक कर सकेंगे दाखिले

देहरादून। प्रदेश में एमडी, एमएस, एमडीएस की सीटों पर दाखिले की नीट पीजी तृतीय चरण की काउंसलिंग के पंजीकरण का समय चार दिन बढ़ गया...

उत्तराखंड पुल‍िस के एक कॉन्‍स्‍टेबल और होमगार्ड की सूझबूझ से दिल्ली के व्यक्ति की बची जान, जानिए पूरा मामला 

देहरादून। उत्तराखंड पुल‍िस के एक कॉन्‍स्‍टेबल और होमगार्ड की सूझबूझ और समझदारी से द‍िल्‍ली के एक व्‍यक्‍त‍ि की जान बच गई। उत्तराखंड के डीजीपी...

अनुपमा की बहू किंजल रियल लाइफ में है बेहद बोल्ड, रेड गाउन पहन कराया ग्लैमरस फोटोशूट

टीवी के सबसे पसंदीदा शो अनुपमा में बड़ी बहू का किरदार निभाने वाली किंजल यानी निधि शाह ना सिर्फ अपनी एक्टिंग बल्कि अपने बोल्ड...

विदाई की ओर बढ़ रहे मानसून ने इस वर्ष उत्तराखंड को दिए गहरे घाव

निजी और सार्वजनिक संपत्ति को पहुंची भारी क्षति  देहरादून। मानसून में अतिवृष्टि के चलते भूस्खलन, भूधंसाव, बाढ़ जैसी आपदाओं से पहुंची क्षति से उबरने के मद्देनजर...

आयुष्मान भारत से आयुष्मान भव:

डॉ. मनसुख मांडविया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने 2018 में आयुष्मान भारत योजना की शुरुआत की थी। इस योजना की शुरुआत राष्ट्रीय...