मनोरंजन

विक्की कौशल की द ग्रेट इंडियन फैमिली का पहला प्रोमो जारी, जानिए कब रिलीज होगी फिल्म

यश राज फिल्म्स की आगामी फिल्म द ग्रेट इंडियन फैमिली है, जिसमें विक्की कौशल और मानुषी छिल्लर मुख्य भूमिकाओं में हैं। इस फिल्म का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब निर्माताओं ने मंगलवार को द ग्रेट इंडियन फैमिली का पहला प्रोमो वीडियो जारी कर दिया है। इसके साथ निर्माताओं ने खुलासा किया कि फिल्म का टीजर बुधवार को जारी किया जाएगा।

वाईआरएफ ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर द ग्रेट इंडियन फैमिली का प्रोमो साझा किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, दिल थाम के हो जाओ तैयार…मारे एंट्री- भजन कुमार। कल आ रहा हूं। अभी अपना रिमाइंडर सेट करें। फिल्म का निर्देशन विजय शंकर आचार्य द्वारा किया जाएगा। इसमें मनोज पाहवा, कुमुद मिश्रा, सादिया सिद्दीकी, अलका अमीन और सृष्टि दीक्षित जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

विक्की कौशल का मानना है कि भारत की पारिवारिक संस्कृति ऐसी है कि हर परिवार ग्रेट इंडियन फैमिली के खिताब के योग्य है।  फिल्म के गाने के लॉन्च इवेंट में एक्टर ने पहले फिल्म के गाने कन्हैया ट्विटर पे आजा पर परफॉर्म किया। इसके बाद उन्होंने कहा, हर परिवार ग्रेट इंडियन फैमिली के खिताब के योग्य है। हमारी पारिवारिक संस्कृति भारत को अनोखा बनाती है। इसके बाद उन्होंने भारतीय परिवारों की गतिशीलता के बारे में बात की।

एक्टर ने एक निजी किस्सा साझा किया, सभी रिश्तेदार हमारे करीब हैं, बस इसी वजह से हम उन्हें दूर की मौसी कहते हैं, कोई भी दूर का नहीं है। भारतीय पारिवारिक संस्कृति में परिवार के सभी लोग एक-दूसरे के करीब होते हैं। मुझे याद है कि मेरी एक मौसी ने कहा था, तू जब हुआ था ना तब सबसे पहले मैं थी तेरे पास, तेरे पापा भी नहीं थे। द ग्रेट इंडियन फैमिली 22 सितंबर को रिलीज होगी।

Anand Dube

superbharatnews@gmail.com, Mobile No. +91 7895558600, 7505953573

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *