Tuesday, September 26, 2023
Home ब्लॉग असम में बाढ़ : क्यों शापित है यह सूबा?

असम में बाढ़ : क्यों शापित है यह सूबा?

पंकज चतुर्वेदी
इस बार जल-प्लावन कुछ पहले आ गया, चैत्र का महीना खत्म हुआ नहीं और पूरा राज्य जलमग्न हो गया। इस समय असम के 20 जिलों के 2246 गांव बुरी तरह बाढ़ की चपेट में हैं। पांच लाख से अधिक लोग पीडि़त हुए हैं और 35 हजार लोग 140  राहत शिविरों में शरण लिए हुए हैं। अभी तक दो लोगों की जान गई हैं। सडक़ों, पुल, बिजली वितरण तंत्र, सरकारी इमारतों के साथ-साथ 10,782 हेक्टेयर खेतों की फसल नष्ट हो गई। कोई चार लाख 28 हजार पालतू मवेशी संकट में हैं। वैसे अभी तो यह शुरुआत है, और अगस्त तक राज्य में यहां-वहां पानी ऐसे ही विकास के नाम पर रची गई संरचनाओं को  उजाड़ता रहेगा। हर साल राज्य के विकास में जो धन व्यय होता है, उससे ज्यादा नुकसान दो महीने में ब्रह्मपुत्र का कोप कर जाता है।

असम पूरी तरह से नदी घाटी पर ही बसा हुआ है। इसके कुल क्षेत्रफल 78 हजार 438 वर्ग किमी. में से 56 हजार 194 वर्ग किमी. ब्रह्मपुत्र नदी की घाटी में है और बाकी 22 हजार 244 वर्ग किमी. का हिस्सा बराक नदी की घाटी में है। राष्ट्रीय बाढ़ आयोग के मुताबिक, असम का कुल 31 हजार 500 वर्ग किमी. हिस्सा बाढ़ पीडि़त है यानी असम के क्षेत्रफल का करीब 40 फीसदी हिस्सा बाढग़्रस्त है। अनुमान है कि इससे सालाना कोई 200 करोड़ रुपये का नुकसान होता है। राज्य में इतनी मूलभूत सुविधाएं खड़ी करने में दस साल लगते हैं जबकि हर साल औसतन इतना नुकसान हो ही जाता है यानी असम हर साल विकास की राह पर 19 साल पिछड़ता जाता है।

असम में प्राकृतिक संसाधन, मानव संसाधन और बेहतरीन भौगोलिक परिस्थितियां होने के बावजूद यहां का समुचित विकास न होने का कारण हर साल पांच महीने ब्रह्मपुत्र का रौद्र रूप होता है, जो पलक झपकते ही सरकार और समाज की साल भर की मेहनत को चाट जाता है। वैसे तो यह नद सदियों से बह रहा है। बारिश में हर साल यह पूर्वोत्तर राज्यों में गांव-खेत बरबाद करती रही है। वहां के लेगों का सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक जीवन इसी नदी के चहुंओर थिरकता है। सो, तबाही को भी वे प्रकृति की देन ही समझते रहे हैं। लेकिन पिछले कुछ सालों से जिस तरह सें बह्मपुत्र और उसकी सहायक नदियों में बाढ़ आ रही है, वह हिमालय के ग्लेशियर  क्षेत्र में मानवजन्य छेड़छाड़ की ही परिणाम है। केंद्र हो या राज्य, सरकारों का ध्यान बाढ़ के बाद राहत कायरे और मुआवजे पर रहता है। दुखद ही है कि आजादी के 75  साल बाद भी हम वहां बाढ़ नियंतण्रकी कोई मुकम्मल योजना नहीं दे पाए हैं।

यदि इस अवधि में राज्य में बाढ़ से हुए नुकसान और बांटी गई राहत राशि को जोड़ें तो पाएंगे कि इतने धन में एक नया सुरक्षित असम खड़ा किया जा सकता था। पिछले कुछ सालों से ब्रह्मपुत्र का प्रवाह दिनोंदिन रौद्र होने का मुख्य कारण इसके पहाड़ी मार्ग पर अंधाधुंध जंगल कटाई माना जा रहा है। ब्रह्मपुत्र का प्रवाह क्षेत्र उत्तुंग पहाडिय़ों वाला है, वहां कभी घने जंगल हुआ करते थे। उस क्षेत्र में बारिश भी जम कर होती है। बारिश की मोटी-मोटी बूंदें पहले पेड़ों पर गिर कर जमीन से मिलती थीं लेकिन जब पेड़ कम हुए तो ये बूंदें सीधी जमीन से टकराने लगीं। इससे जमीन की टाप सॉयल उधड़ कर पानी के साथ बह रही है।  फलस्वरूप नदी के बहाव में अधिक मिट्टी जा रही है। इससे नदी उथली हो गई है, और थोड़ा पानी आने पर ही इसकी जल धारा बिखर कर बस्तियों की राह पकड़ लेती है।

असम में हर साल तबाही मचाने वाला ब्रह्मपुत्र और बराक नदियां, उनकी कोई 48 सहायक नदियां और  उनसे जुड़ी असंख्य सरिताओं पर सिंचाई और बिजली उत्पादन परियोजनाओं के अलावा इनके जल प्रवाह को आबादी में घुसने से रोकने की योजनाएं बनाने की मांग लंबे समय से उठती रही है। असम की अर्थव्यवस्था का मूल आधार खेती-किसानी है, और बाढ़ का पानी हर साल लाखों हेक्टेयर में खड़ी फसल को नष्ट  कर देता है। ऐसे में किसान कभी भी कर्ज से उबर ही नहीं पाता। एक और बात यह है कि ब्रह्मपुत्र नदी के प्रवाह का अनुमान लगाना बेहद कठिन है। इसकी धारा की दिशा कहीं भी, कभी भी  बदल जाती है। इससे जमीनों का कटाव, उपजाऊ जमीन का नुकसान होता रहता है। यह क्षेत्र भूकंपग्रस्त है और समय-समय पर यहां हल्के-फुल्के झटके आते रहते हैं.जमीन खिसकने की घटनाएं भी खेती-किसानी पर असर डालती हैं। इस क्षेत्र की मुख्य फसलें धान, जूट, सरसों, दालें और गन्ना हैं। धान और जूट की खेती का समय ठीक बाढ़ के दिनों का ही होता है। धान की खेती का 92 प्रतिशत आहू, साली बाओ और बोडो किस्म की धान का है, और इनका बड़ा हिस्सा हर साल बाढ़ में धुल जाता है।

राज्य में नदी पर बनाए गए अधिकांश  तटबंध और बांध 60 के दशक में बने थे। अब वे बढ़ते पानी को रोक पाने में असमर्थ हैं। उनमें गाद भी जम गई है, जिसकी नियमित सफाई की व्यवस्था नहीं है। पिछले साल पहली बारिश के दवाब में 50 से अधिक स्थानों पर ये बांध टूटे थे। इस साल पहले ही महीने में 27 जगहों पर मेढ़ टूटने से जलनिधि के गांव में फैलने की खबर है। वैसे मेढ़ टूटने की कई घटनाओं में खुद गांव वाले ही शामिल होते हैं। मिट्टी के कारण उथले हो गए बांध में जब पानी लबालब भर कर चटकने की कगार पर पहुंचता है, तो गांव वाले अपना घर-बार बचाने के लिए मेढ़ तोड़ देते हैं। उनका गांव तो थोड़ा-सा बच जाता है पर करीबी बस्तियां जलमग्न हो जाती हैं। बराक नदी गंगा-ब्रह्मपुत्र-मेघना नदी पण्राली की दूसरे नंबर की सबसे बड़ी नदी है। इसमें उत्तर-पूर्वी भारत के कई सौ पहाड़ी नाले आकर मिलते हैं, जो इसमें पानी की मात्रा और उसका वेग बढ़ा देते हैं। वैसे इस नदी के मार्ग पर बाढ़ से बचने के लिए कई तटबंध, बांध आदि बनाए गए हैं, और ये तरीके कम बाढ़ में कारगर भी रहे हैं।

ब्रह्मपुत्र घाटी में तट-कटाव और बाढ़ प्रबंध के उपायों की योजना बनाने और उन्हें लागू करने के लिए दिसम्बर, 1981 में ब्रह्मपुत्र बोर्ड की स्थापना की गई थी। बोर्ड ने ब्रह्मपुत्र और बराक की सहायक नदियों से संबंधित योजना कई साल पहले तैयार भी कर ली थी। केंद्र सरकार के अधीन एक बाढ़ नियंतण्रमहकमा कई सालों से काम कर रहा है, और उसके रिकार्ड में ब्रह्मपुत्र घाटी देश के सर्वाधिक बाढग़्रस्त क्षेत्रों में से है। महकमे ने इस दिशा  में अभी तक क्या कुछ किया? उससे कागज और आंकड़ों को जरूर संतुष्टि हो सकती है पर असम के आम लेगों तक तो उसका काम पहुंचा नहीं है। असम को सालाना बाढ़ के प्रकोप से बचाने के लिए ब्रह्मपुत्र और उसकी सहायक नदियों की गाद सफाई, पुराने बांध और तटबंधों की सफाई, नये बांधों का निर्माण जरूरी है।

Aanand Dubeyhttps://superbharatnews.com
superbharatnews@gmail.com, Mobile No. +91 7895558600, (7505953573)
RELATED ARTICLES

चीन के गायब होते मंत्री

श्रुति व्यास पहले विदेश मंत्री चिन गांग गायब हुए। आज तक उनका कोई अतापता नहीं है। अब चीन के रक्षा मंत्री जनरल ली शांगफू भी...

इराक सुधरा,नया प्रधानमंत्री समझदार

श्रुति व्यास अमेरिकी आक्रमण को बीस साल हो चुके है और अब इराक में अपेक्षाकृत शांति है। उसने सन् 2017 में इस्लामिक स्टेट को हराया...

जांच की जरूरत है

खबर है कि अवैध तरीके से पोलैंड के रास्ते अमेरिका और यूरोप के दूसरे देशों तक जाने वालों में भारत के लोग भी शामिल...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

लाखों रुपए के मादक पदार्थों के साथ सात नशा तस्कर गिरफ्तार

देहरादून। नशा तस्करों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए दून पुलिस द्वारा 1 हिस्ट्रीशीटर सहित 07 नशा तस्करों को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में अवैध...

दर्दनाक हादसा: ईंधन डिपो में ब्लास्ट के बाद लगी भीषण आग, 34 लोग जिंदा जले

कोटोनौ। नाइजीरिया की सीमा के पास बेनिन में ईंधन डिपो में आग लगने के बाद धमाका हो गया। इस हादसे में 34 लोगों की मौत...

नई गाड़ी के इंश्योरेंस पर भी कर सकते हैं पैसे की बचत, ऐसे उठाएं नो क्लेम बोनस का फायदा

नई दिल्ली। अगर आप नई गाड़ी लेने का विचार कर रहे हैं तो उसके इंश्योरेंस पर आप पुरानी गाड़ी के नो क्लेम बोनस का फायदा...

इन बीमारियों के मरीज भूल से भी न खाएं केला, वरना जिंदगी खतरे में पड़ जाएगी

केला में भरपूर मात्रा में आयरन और कैल्शियम होता है. लोग इसे व्रत से लेकर ब्रेकफास्ट में खाना पसंद करते हैं। लेकिन इसका मतलब...

पं० दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उन्हे भावपूर्ण स्मरण कर श्रद्धासुमन अर्पित करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हाथीबड़कला स्थित कैंप कार्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 107वी जयंती के अवसर पर उन्हे भावपूर्ण स्मरण करते हुए...

सशक्त उत्तराखण्ड का लक्ष्य लेकर सीएम धामी लंदन रवाना, ट्वीट करके कही अपने दिल की बात

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सशक्त उत्तराखण्ड का लक्ष्य लेकर लंदन रवाना हो गए । लंदन रवाना होने से पहले सीएम धामी ने ट्वीट करके...

एनिमल से जारी हुआ अनिल कपूर का फर्स्ट लुक पोस्टर, 28 को आएगा टीजर

डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा की अगली फिल्म एनिमल को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त हाइप बना हुआ है। रणबीर कपूर स्टारर एनिमल का हर...

एशियाई खेल 2023- शूटिंग टीम ने दिलाया भारत को पहला स्वर्ण पदक

दिल्ली। एशियाई खेल 2023 में भारत को पहला स्वर्ण पदक शूटिंग टीम ने दिलाया है। एशियाई खेलों का आधिकारिक आगाज होने के बाद दूसरे दिन...

3 दिवसीय “भीमताल किताब कौथिग” 5 अक्टूबर से शुरू

नैनीताल। समाज में “पढ़ने लिखने की संस्कृति” को बढ़ावा देने और महत्वपूर्ण पर्यटन स्थलों को प्रचारित – प्रसारित करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे...

चीन के गायब होते मंत्री

श्रुति व्यास पहले विदेश मंत्री चिन गांग गायब हुए। आज तक उनका कोई अतापता नहीं है। अब चीन के रक्षा मंत्री जनरल ली शांगफू भी...