राष्ट्रीय

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का हुआ निधन, सीएम धामी ने दी विनम्र श्रद्धांजलि

देहरादून। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव का आज सुबह लगभग 8 बजकर 16 मिनट के आस- पास निधन हो गया है। पूर्व सीएम के निधन से पूरे सपा कार्यकर्ताओं से लेकर यूपी, उत्तराखंड तक तमाम जगहों पर शोक की लहर दौड़ रही है। हर कोई उनकी याद में आंसू बहा रहा है, वहीं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी है। इसी के साथ तमाम गणमान्यों द्वारा उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी जा रही है। आपको बता दें कि पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव की 22 अगस्त को तबीयत बिगड़ी थी, जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए गुरुग्राम के मेदांत अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, इसके बाद एक अक्टूबर की रात तबीयत को ज्यादा गंभीर देख उन्हें आइसीयू में शिफ्ट किया गया था।

तब से लेकर अब तक सभी उनके स्वस्थ होने की कामना कर रहे थे, लेकिन ईश्वर को कुछ और ही मंजूर था, आज सुबह पूर्व सीएम और सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव का निधन हो गया, वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व सीएम के निधन पर दुख जताते हुए कहा कि पूर्व सीएम और सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव का निधन अत्यंत दुखदाई है। भगवान दिवंगत आत्मा को शांति दे। हर कोई पूर्व सीएम को श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है। पूर्व सीएम के शव को दिल्ली से लखनऊ ले जाया जाएगा, जिसके बाद यहां से उनके शव को इटावा ले जाया जाएगा, और कल लगभग तीन बजे के आसपास सैफई में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Aanand Dubey / Sanjay Dhiman

superbharatnews@gmail.com, Mobile No. +91 7895558600, 7505953573

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *