गणेश चतुर्थी का पर्व आज, घरों में आज विराजमान होंगे गणपति बप्पा
देहरादून। गणेश चतुर्थी का पर्व आज है, सुबह से ही गणपति बप्पा को घरों में लाने की तैयारियां शुरु हो गई है। आज गणपति बप्पा घरों में विराजमान होंगे, साथ ही 10 दिनों तक बप्पा की जयकारें सभी घरों में गूंजेंगी। बप्पा को लाने के लिए लोग ढोल नगाड़ों के साथ पहुंच रहे है, बप्पा की मूर्ति लाकर उसे नगर की परिक्रमा करने के बाद घर में स्थापित किया जाएगा। गणेश चतुर्थी की धूम सभी जगहों पर देखने को मिल रही है। लोग ढोल नगाड़ों के साथ नाचते झूमते हुए बप्पा को लेने जा रहे है, लाल- गुलाबी रंग के गुलाल उडाते हुए सभी गणपति बप्पा मौरया के जयकारे कर रहे है।
गणेश चतुर्थी को लेकर पंडाल सजने लगे है, वहीं रंग- बिरंगी लाइटों से बाजार गुलजार हो रखे है। दो साल बाद आज गणेश चतुर्थी मनाई जा रही है, जिसको लेकर सभी काफी खुश नजर आ रहे है। चारों ओर गणपति बप्पा मौरया की धूम मची हुई है। लोग अपने घरों में गणेश जी के विराजमान होने के लिए तैयारियां कर रहे है, घरों को फूलों व रंग- बिरंगी लाइटों से सजा रहे है। दो साल बाद होने वाले गणेश महोत्सव को लेकर आयोजक काफी खुश है।
आपको बता दें कि बीते दो साल से कोरोना महामारी का कहर पूरे प्रदेशभर में फैला हुआ था, जिसके चलते न कोई महोत्सव मना पाया था, और न ही एक दूसरे से मिल पाए थे। जिसके चलते गणेश चतुर्थी का पर्व भी कोई नहीं मना पाया था, वहीं इस बार हालत में सुधार के चलते गणेश चतुर्थी का पर्व मनाया जा रहा है। गणपति को विराजमान कराने का शुभ मुहुर्त 11:24 से दोपहर के 1:54 तक का है।
इस बीच बप्पा को कभी भी घर में विराजमान करवा सकते है। गणपति को घर में लाने के बाद सबसे पहले उनकी पूजा- अर्चना की जाएगी, इसके बाद बप्पा को मोदक का भोग लगाया जाएगा।