भारत की स्टार शटलर पीवी सिंधु ने राष्ट्रमंडल खेलों में जीता स्वर्ण पदक
राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय टीम के ने अब तक 19 स्वर्ण, 15 रजत और 22 कांस्य पदक जीत लिए है, वहीं आज भारत की स्टार शटलर पीवी सिंधु ने राष्ट्रमंडल खेलों में कनाडा की मिशेल ली को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया है। सिंधु ने स्वर्ण पदक जीतकर राष्ट्रमंडल खेलों में महिला एकल में भारत को दूसरा स्वर्ण पदक दिला दिया है। भारत अब अंक तालिका में चौथे स्थान पर पहुंच चुका है।
सिंधु के स्वर्ण पदक जीतने के बाद लक्ष्य सेन से पुरुष एकल में स्वर्ण पदक जीतने की उम्मीद है। सिंधु के स्वर्ण पदक जीतने से सभी भारतीयों में खुशी की लहर है, उन्होंने गेम शानदार शुरुआत से स्वर्ण पदक अपने नाम किया। पहली पारी में सिंधु ने 4-2 की बढ़त से गेम को आगे बढ़ाया, तभी मिशेल ली ने फटाफट स्कोर में बराबरी पाकर मैच को बराबर पर लाकर खड़ा कर दिया। दोनों में बराबरी के स्कोर के बाद मैच देखने लायक हो गया था।
दोनों में सीधी टक्कर हो रही थी, अब मिशेल ली ने 11-10 से सिंधु को पछाड़ दिया, लेकिन इसके बाद ब्रेक मिला, और ब्रेक के तुरंत बाद ही सिंधु ने पांच अंको से बढ़त कर ली। अब सिंधु 17-12 से आगे पहुंच गई थी, मिशेल ली ने बहुत कोशिश की, लेकिन तब सिंधु को टक्कर नहीं दे पाई, और सिंधु ने मैच को 21-15 से जीत लिया। दूसरा मुकाबला फिर मिशेल ली जीत गई। तीसरे गेम में फिर सिंधु ने पूरी जी जान से मैच को 21-13 से जीत लिया।