रुड़की

मंगलौर पालिका ने सीमा विस्तार को दी मंजूरी

रुड़की। नगर पालिका बोर्ड बैठक पालिका अध्यक्ष हाजी दिलशाद अली की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मुख्य प्रस्ताव नगर पालिका की सीमा विस्तार से संबंधित था। जिसे सदन ने अपनी मंजूरी दे दी। इसके अलावा कई सदस्यों द्वारा विभिन्न विकास कार्यों के प्रस्ताव भी सदन में रखे गए जिन्हें मंजूरी मिली।

मंगलवार को नगर पालिका सभागार में बोर्ड बैठक हुई। पालिका की सीमा विस्तार से संबंधित प्रस्ताव पेश किया गया जिसमें गैर आबाद मजरा शिमलोनी, कमोरा, मखियाली दुंदी, सालारपुर तथा माहपुर को नगर पालिका क्षेत्र में शामिल किए जाने के लिए प्रस्ताव सदन में पेश किया गया। जिसे सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से पारित कर दिया। इसके अलावा वित्तीय वर्ष 2022- 23 का वार्षिक बजट का प्रस्ताव भी सदन में पेश किया गया उसे भी सर्वसम्मति से पारित किया गया। सभासद नरेंद्र शर्मा ने बोर्ड बैठक में नाराजगी जताते हुए कहा कि करीब आठ वर्षों से अधिक का समय गुजर चुका है।
इसी सदन में एक निवर्तमान सदस्य द्वारा अंतिम यात्रा शव वाहन खरीदे जाने का प्रस्ताव रखा गया था। जिसे सदन ने अपनी मंजूरी प्रदान की थी। उसके बाद प्रत्येक बोर्ड बैठक में इस मुद्दे को उठाया जाता रहा है लेकिन आज तक अंतिम यात्रा शव वाहन पालिका द्वारा नहीं खरीदा गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह के भीतर नगर पालिका प्रशासन द्वारा अंतिम यात्रा शव वाहन नहीं खरीदा जाता है तो वह भूख हड़ताल करेंगे। पालिकाध्यक्ष ने कहा कि जल्द ही अंतिम यात्रा शव वाहन को खरीद लिया जाएगा।
बैठक में कार्यवाहक अधिशासी अधिकारी गुरु दयाल सिंह, वरिष्ठ लिपिक असमत जावेद, लेखाकार दीपक शर्मा, सभासद मोहम्मद शफी, नरगिस फातिमा, एहसान अहमद, इकरामुल हक फारुकी, नगमा, कमरूनी बेगम आदि सभासद कर्मचारी गण आदि मौजूद रहे।

Aanand Dubey / Sanjay Dhiman

superbharatnews@gmail.com, Mobile No. +91 7895558600, 7505953573

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *