शादी के बंधन में बंधे नवजोत सिद्धू के बेटे कर्ण
सैन्य परिवार से है दुल्हन
पटियाला। टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर एवं कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू के बेटे कर्ण सिद्धू परिणय सूत्र में बंध गए हैं। कर्ण सिद्धू की शादी इनायत रंधावा के साथ पटियाला में संपन्न हुई है। इनायत सैन्य परिवार से संबंध रखती हैं और मनिंदर रंधावा की बेटी हैं। मनिंदर इस समय पंजाब रक्षा सेवाएं कल्याण विभाग में बतौर डिप्टी डायरेक्टर कार्यरत हैं।
इनायत रंधावा का परिचय नवजोत सिंह सिद्धू ने इसी साल जून में कराया था। सिद्धू ने अपनी फैमिली के कुछ फोटोग्राफ शेयर किए थे।