राष्ट्रीय

देश के 15वें राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू की रिकॉर्ड मतों से हुई जीत, ओडिशा से लेकर दिल्ली तक मनाया जा रहा जश्न

एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने देश के 15वें राष्ट्रपति चुनाव में रिकॉर्ड मतों से जीत हासिल की है, द्रौपदी मुर्मू देश की पहली महिला आदिवासी राष्ट्रपति बनी है। द्रौपदी मुर्मू की जीत के बाद ओडिशा से लेकर दिल्ली तक सभी जगहों पर जश्न मनाया जा रहा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर तमाम दिग्गज नेता तक उन्हें जीत की बधाई दे रहे है, वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने द्रौपदी मुर्मू के आवास पर जाकर उन्हें जीत की बधाई दी है।

सोशल मीडिया पर उन्हें जीत की बधाई देने वालों का सिलसिला लगातार जारी है। विपक्ष से राष्ट्रपति उम्मीदवार यशवंत सिन्हा से लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी सहित तमाम नेताओं द्वारा उन्हें बधाई दी जा रही है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी द्रौपदी मुर्मू को जीत की बधाई दी।

आपको बता दें कि द्रौपदी मुर्मू देश की 15वीं राष्ट्रपति होंगी, और वह 25 जुलाई को सर्वोच्च पद की शपथ लेंगी। पहली आदिवासी व दूसरी महिला राष्ट्रपति बनी है द्रौपदी मुर्मू। बीजेपी कार्यकर्ताओं द्वारा तमाम जगहों पर आतिशबाजी कर जश्न मनाया जा रहा है, साथ ही मिष्ठान भी वितरित किया जा रहा है।

वोटों की गिनती चार राउंड में हुई, जिसमें तीसरे राउंड की गिनती में ही एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने यूपीए उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को हरा दिया। मुर्मू को जीत के लिए 5 लाख 43 हजार 261 वोट तीसरे राउंड में ही प्राप्त हो गए थे। थर्ड राउंड के बाद द्रौपदी मुर्मू को 5 लाख 77 हजार 777 वोट मिले, वहीं यशवंत सिन्हा को 2 लाख 61 हजार 62 वोट ही मिले।

Aanand Dubey

superbharatnews@gmail.com, Mobile No. +91 7895558600, (7505953573)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *