Thursday, September 21, 2023
Home ब्लॉग चीन की नापाक हरकतें

चीन की नापाक हरकतें

अजय दीक्षित
यह चीन की परेशानी का ही नतीजा है कि भारतीय नौसेना के आसियान देशों के साथ दक्षिण चीन सागर में हुए युद्धाभ्यास की वह बड़े पैमाने पर निगरानी करता रहा। उल्लेखनीय है कि हिंद प्रशांत क्षेत्र में चीन के निरंकुश व्यवहार पर अंकुश लगाने के लिये गत सात व आठ मई को दक्षिण चीन सागर में भारत ने आसियान देशों की नौसेनाओं के साथ युद्ध अभ्यास किया। जिसमें भारतीय नौसेना के अलावा आसियान देश फिलीपींस, इंडोनेशिया, सिंगापुर, मलेशिया, थाईलैंड, ब्रुनेई और वियतनाम की नौसेनाएं शामिल हुई थीं। बताया जाता है कि चीन न केवल फाइटर जेट व खुफिया वॉरशिप से जासूसी कर रहा था बल्कि चीनी समुद्री मिलिशिया जहाज भी युद्धाभ्यास की जगह से करीब पचास किलोमीटर की दूरी पर देखे गये। दुनिया को भरमाने के लिये यूं तो चीन ने मिलिशिया जहाजों को व्यापारिक जहाजों के रूप में पंजीकृत कर रखा है, लेकिन असल में ये पीपुल्स लिबरेशन आर्मी की नेवी विंग के इशारे पर समुद्र में अपनी गतिविधियों को अंजाम देते हैं।

उल्लेखनीय है कि जिस तरह चीन दक्षिण एशिया में छोटे देशों के साथ मिलकर भारत की घेराबंदी करता रहा है, उसी की तर्ज पर भारत भी आसियान देशों के साथ मिलकर रणनीतिक साझेदारी को मूर्त रूप दे रहा है। जिससे परेशान होकर चीन युद्धाभ्यास की निगरानी कर रहा था। हालांकि, चीनी युद्धपोत अभ्यास स्थल के ज्यादा करीब नहीं आये, जिसके चलते किसी टकराव की आशंका टल गई। खबरों के मुताबिक, चीनी युद्धक जहाज व एयरक्राफ्ट दक्षिण चीन सागर में मौजूद थे। दरअसल, हाल के दिनों में हिंद प्रशांत व चीन सागर में चीन की आक्रामक गतिविधियां तेज हुई हैं। इतना ही नहीं, तमाम आसियान देशों से समुद्री सीमा को लेकर उसका विवाद चल रहा है। यहां तक कि फिलीपींस चीन के खिलाफ समुद्री सीमा विवाद के मामले में अन्तर्राष्ट्रीय न्यायालय गया और अपनी संप्रभुता को लेकर मुकदमा जीता भी । इसके अलावा वियतनाम आदि कई पड़ोसी देशों से चीन का सीमा विवाद बना हुआ है। उल्लेखनीय है कि वियतनाम के विशिष्ट आर्थिक जोन में इस ड्रिल को अंजाम दिया गया। हालांकि, चीन के किसी हस्तक्षेप को टालने के लिये चीनी जहाजों पर सतर्कतापूर्वक नजर रखी जा रही थी।

इससे पूर्व भारत के गाइडेड मिसाइल विध्वंसक लैस आईएनएस दिल्ली और स्टील्थ फिगेट आईएनएस सतपुड़ा ने भी अभ्यास में भागीदारी सिंगापुर के नौसेनिक अड्डे पर की थी। बहरहाल, भारत ने कूटनीतिक बढ़त लेने के इरादे से उन देशों से करीबी संबंध बनाये हैं, जिनके चीन के साथ रिश्ते। खराब चल रहे हैं। इतना ही नहीं, कई देशों के साथ युद्ध से जुड़े अभ्यास कार्यक्रम भी चलाये गये हैं। जिसका मकसद युद्धक विमानों तथा पनडुब्बियों का कुशल संचालन करना है। यहां तक कि भारत कई आसियान देशों को हथियार भी बेचने लगा है। पिछले दिनों फिलीपींस के साथ भारत ने ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइलों से जुड़े सिस्टम का सौदा किया था। फिलीपींस के साथ यह सौदा 375 मिलियन डॉलर का बताया जाता है। ऐसा ही सौदा वियतनाम व इंडोनेशिया के साथ भी होने की उम्मीद है। भारत ने चीन के साथ सीमा विवाद के चलते सुरक्षात्मक रणनीति के तहत आसियान देशों के साथ करीबी रिश्ते स्थापित किये हैं।

दरअसल, आसियान देशों के साथ इस समुद्री युद्धाभ्यास का मकसद उन टकरावों को टालना था, जिनके अचानक समुद्र में घटने की आशंका रहती है। इसके जरिये आपसी भरोसे को बढ़ाने तथा दुर्घटनाओं की आशंकाओं को कम करना भी था। ऐसा चीन द्वारा लगातार विवादों को हवा देने के चलते अपरिहार्य हो गया था। भारत की सीमाओं का अतिक्रमण करने की कोशिशों में लगे चीन को अहसास कराना भी जरूरी था कि हम भी उसके खिलाफ दूसरे मोर्चे तैयार कर सकते हैं ।

Aanand Dubeyhttps://superbharatnews.com
superbharatnews@gmail.com, Mobile No. +91 7895558600, (7505953573)
RELATED ARTICLES

आयुष्मान भारत से आयुष्मान भव:

डॉ. मनसुख मांडविया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने 2018 में आयुष्मान भारत योजना की शुरुआत की थी। इस योजना की शुरुआत राष्ट्रीय...

कांग्रेस ने आरक्षण का दांव चला

कांग्रेस पार्टी ने हैदराबाद की कार्य समिति की बैठक में आरक्षण का दांव चला है। सोनिया गांधी ने महिला आरक्षण लागू करने की मांग...

रहस्य और रोमांच से भरा संसद सत्र

ऐसा लगता है कि नरेंद्र मोदी की सरकार को रहस्य और रोमांच बहुत पसंद है। तभी सरकार अपने फैसले को, अपने एजेंडे को आखिरी...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

चीन में बवंडर से 5 की मौत, 4 गंभीर रूप से घायल

बीजिंग। चीन के जियांग्सू प्रांत की दो टाउनशिप में बवंडर ने तबाही मचा दी है। इस क्षेत्र में बवंडर से पांच लोगों की मौत...

स्पा सेंटर की आड़ में अनैतिक देह व्यापार का पर्दाफाश

स्पा सेंटर की महिला मैनेजर तथा एक पुरुष को किया गिरफ्तार, स्पा सेंटर का मालिक फरार तीन पीड़िताओं का किया रेस्क्यू, पैसों का लालच देकर...

बीड़ी बनी हत्या की वजह, चाकू से किया ताबड़तोड़ वार, चार नाबालिग गिरफ्तार

नई दिल्ली। बीड़ी होने से मना करने पर 18 साल के लड़के पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। गंभीर हालत में अरुण (18) को...

लोहा फैक्टरी में धमाका होने से गंभीर रूप से झुलसे 15 श्रमिक

रुड़की। नारसन क्षेत्र के मुंडियाकी स्थित लोहा फैक्टरी में धमाका होने से 15 श्रमिक गंभीर घायल रूप से झुलस गए। श्रमिकों को उत्तर प्रदेश के...

बच्चों के लिए ही नहीं महिलाओं के लिए भी बहुत जरूरी है दूध, रोजाना पीने से मिलते हैं ये 5 फायदे

दूध पोषक तत्वों का भंडार है, इसके पीने से सेहत को कई तरह से लाभ मिलते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स बताते हैं कि दूध बच्चों...

नीट पीजी तृतीय चरण की काउंसलिंग के पंजीकरण का बढ़ा समय, अब इस तारीख तक कर सकेंगे दाखिले

देहरादून। प्रदेश में एमडी, एमएस, एमडीएस की सीटों पर दाखिले की नीट पीजी तृतीय चरण की काउंसलिंग के पंजीकरण का समय चार दिन बढ़ गया...

उत्तराखंड पुल‍िस के एक कॉन्‍स्‍टेबल और होमगार्ड की सूझबूझ से दिल्ली के व्यक्ति की बची जान, जानिए पूरा मामला 

देहरादून। उत्तराखंड पुल‍िस के एक कॉन्‍स्‍टेबल और होमगार्ड की सूझबूझ और समझदारी से द‍िल्‍ली के एक व्‍यक्‍त‍ि की जान बच गई। उत्तराखंड के डीजीपी...

अनुपमा की बहू किंजल रियल लाइफ में है बेहद बोल्ड, रेड गाउन पहन कराया ग्लैमरस फोटोशूट

टीवी के सबसे पसंदीदा शो अनुपमा में बड़ी बहू का किरदार निभाने वाली किंजल यानी निधि शाह ना सिर्फ अपनी एक्टिंग बल्कि अपने बोल्ड...

विदाई की ओर बढ़ रहे मानसून ने इस वर्ष उत्तराखंड को दिए गहरे घाव

निजी और सार्वजनिक संपत्ति को पहुंची भारी क्षति  देहरादून। मानसून में अतिवृष्टि के चलते भूस्खलन, भूधंसाव, बाढ़ जैसी आपदाओं से पहुंची क्षति से उबरने के मद्देनजर...

आयुष्मान भारत से आयुष्मान भव:

डॉ. मनसुख मांडविया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने 2018 में आयुष्मान भारत योजना की शुरुआत की थी। इस योजना की शुरुआत राष्ट्रीय...