होटल कारोबारी पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज
हरिद्वार। हरिद्वार के नगर कोतवाली क्षेत्र में बीते 23 दिसंबर को एक होटल कारोबारी और उसके जीजा पर हुए जानलेवा हमने के बाद अब कारोबारियों की हालत नाजुक बनी हुई है। उनको दिल्ली के अपोलो अस्पताल में आईसीयू में भर्ती करवा रखा है। जिसके बाद पुलिस ने मुकदमे में एक आरोपी को चिन्हित करते हुए आठ अज्ञात आरोपियों को शामिल किया है।
जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि हत्या का प्रयास करने वाले आरोपियों के खिलाफ कई धाराओं की बढ़ोतरी करते हुए पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है। पुलिस के मुताबिक बताया जा है कि बीते 23 दिसंबर को होटल शिवमूर्ति ग्रांड देवपुरा में मैनेजर पवन ठाकुर से अभिषेक राणा निवासी ब्रह्मपुरी ने गालीगलौज करते हुए हत्या करने की धमकी दी थी। उसके बाद फिर कुछ देर बाद अभिषेक अपने सात आठ साथियों के साथ में आया और लाठी डंडे व सरियों से होटल संचालक हेमंत कुमार बडगोती और उसके जीजा चेतन मान पर हमला कर दिया और फिर दोनों को घायल हालत में छोड़कर आरोपी फरार हो गए।
बताया जा रहा है कि उसके बाद दोनों घायलों को भर्ती कराया गया। जहां से हेमंत की गंभीर हालत देखते हुए उसको दिल्ली रेफर किया गया। दिल्ली अपोलो अस्पताल के आईसीयू में हेमंत भर्ती है। हालत नाजुक बनी हुई है, जबकि चेतन मान की हालत ठीक है। मामले में 24 दिसंबर को ही पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था, लेकिन अब एक नामजद आरोपी अभिषेक राणा निवासी ब्रह्मपुरी और आठ अज्ञात को मुकदमे में शामिल करते हुए धारा 307, 147, 325, 352 लगाई है। नगर कोतवाली प्रभारी भावना कैंथोला ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।