उत्तराखंड

देहरादून पहुँच प्रियंका ने किया स्वाभिमान पत्र जारी

देहरादून। विधानसभा चुनावों के लिए प्रचार अभियान को गति देने के लिए कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा देहरादून पहुंच गई हैं। वह पार्टी का घोषणापत्र ‘उत्तराखंडी स्वाभिमान प्रतिज्ञा पत्र’ जारी किया। साथ ही देहरादून में 70 विधानसभा क्षेत्रों में वर्चुअल रैली को भी संबोधित किया।

कांग्रेस की ओर से आज यानी बुधवार दो फरवरी की दोपहर देहरादून में कैनाल रोड स्थित लग्जरिया पार्क में प्रियंका गांधी वाड़ा वर्चुअल रैली की। इस मौके पर वह पार्टी का उत्तराखंड के लिए चुनावी घोषणापत्र भी जारी किया। निर्वाचन आयोग के निर्देशों के मुताबिक वर्चुअल रैली मे 1000 व्यक्ति शामिल थे। कांग्रेस इतनी ही भीड़ जुटा रही है।

इसके बाद पांच फरवरी को पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी उत्तराखंड आएंगे। उनकी सभा देहरादून अथवा हरिद्वार में से किसी एक स्थान पर कराई जाएगी। उसी स्थान से उस सभा का सजीव प्रसारण भी सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में किया जाएगा। इससे पहले सोमवार को राजस्थान के उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट देहरादून पहुंचे। उन्होंने राजपुर विधानसभा क्षेत्र में पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार किया था।

Aanand Dubey / Sanjay Dhiman

superbharatnews@gmail.com, Mobile No. +91 7895558600, 7505953573

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *