रुड़की

रुड़की परिवहन विभाग ने किया एंबुलेंस का किराया निर्धारित, अधिक किराया लेने पर यहां करें शिकायत

रुड़की। परिवहन विभाग द्वारा एंबुलेंस का किराया निर्धारित कर दिया गया है, अधिकांश तौर पर देखा जाता है, कि एंबुलेंस का ड्राइवर मरीजों से अपने हिसाब से किराया लेता है, लेकिन अब इस पर परिवहन विभाग ने अपना शिकंजा कस लिया है। एंबुलेंस का किराया निर्धारित होने से आम लोगों को काफी फायदा मिलेगा। इसके साथ ही यदि कोई एंबुलेंस चालक या संचालक मरीजों से अधिक किराया वसूलता है, तो उसकी शिकायत artorrk-trans-uk@gov.in  पर कर सकते है। एंबुलेंस का तय किया गया किराए की सूची एंबुलेंस पर भी चिपका रखी है, जिससे हर एक व्यक्ति वह सूची देख किराया दे सकता है, वहीं दूरी और एंबुलेंस की सुविधा के अनुसार ही किराया तय किया गया है।

तय किराए से किसी भी वर्ग को कोई हानि नहीं है, सभी को ध्यान में रखते हुए किराया तय किया गया है। एंबुलेंस का प्रयोग लोगों की सुरक्षा व्यस्था की दृष्टि से किया गया है, लेकिन कुछ चालकों द्वारा इसका गलत फायदा उठाया जा रहा है। लोगों से अधिक किराया वसूला जा रहा है, जिससे लोगों ने अब एंबुलेंस को सुरक्षा की दृष्टि से देखना कम ब्लकि पैसा ज्यादा वसूलने की दृष्टि से देखना शुरु कर दिया है, जिसे ध्यान में रखते हुए परिवहन विभाग द्वारा एंबुलेंस का किराया अब निर्धारित कर दिया गया है।

Aanand Dubey / Sanjay Dhiman

superbharatnews@gmail.com, Mobile No. +91 7895558600, 7505953573

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *