राष्ट्रीय

दिल्ली की ओर बढ़े संयुक्त किसान मोर्चा के हजारों किसान, भीषण जाम से मचा हाहाकार

वाहन चालक और आम लोग परेशान

किसानों का मकसद नोएडा से संसद भवन तक विरोध मार्च 

नोएडा। संयुक्त किसान मोर्चा के नेतृत्व में हजारों किसान नोएडा की सड़कों पर है। वो दिल्ली की तरफ कूच पर अड़े हैं। प्रदर्शनकारी किसान दिल्ली की ओर बढ़ रहे हैं। किसानों ने बैरिकेडिंग तोड़ दी। पुलिस का सख्त घेरा तोड़कर आगे बढ़ गए, हालांकि थोड़ी दूर पर फिर से किसानों को रोक लिया गया है। उधर, भीषण जाम से हाहाकार मचा है। वाहन चालक और आम लोग परेशान हैं। भीषण जाम में एंबुलेंस भी फंस गई।  जानकारी अनुसार, सोमवार को किसान नोएडा के रास्ते दिल्ली में घुसने पर अड़े हैं।

किसानों का मकसद नोएडा से संसद भवन तक विरोध मार्च निकालने का है। संसद भवन ने शीतकालीन सत्र चल रहा है, ऐसे में किसानों को नोएडा-दिल्ली बॉर्डर पर ही रोकने की योजना है। किसानों के विरोध प्रदर्शन के चलते पुलिस ने दिल्ली-एनसीआर में कई स्थानों पर बैरिकेड लगाकर रूट डायवर्ट किया हुआ है। डायवर्जन के चलते सड़कों पर लंबा जाम लगा है। नोएडा में भीषण जाम में कई मरीज और एम्बुलेंस भी फंसी गईं। इस दौरान मरीजों का काफी परेशानी हुई। हालांकि एंबुलेंस को थोड़ी देर बाद दूसरी साइड से निकाल दिया गया। दलित प्रेरणा स्थल पर पुलिस की मजबूत घेराबंदी थी। जिसे प्रदर्शनकारी किसान तोड़कर आगे बढ़ गए।

रस्सी से भीड़ को रोकने का पुलिस ने प्रयास किया था, लेकिन किसान रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। उधर, किसानों को रोकने के लिए पुलिस ने डीएनडी पर कड़ी बाड़ेबंदी की हुई है। दो बैरिकेडिंग के साथ दो क्रेन, एक ट्रक को बीच हाईवे खड़ा कर दिया है। उधर, ग्रेटर नोएडा की तरफ जाने वाला ट्रैफिक फंसा हुआ है। दिल्ली से ग्रेटर नोएडा की तरफ जाने वाली एक्सप्रेस वे की सड़क भी बंद की गई।

Anand Dube

superbharatnews@gmail.com, Mobile No. +91 7895558600, 7505953573

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *