रुड़की

दिव्यांगों की फजीहत, सीएमएस कार्यालय के बाहर काटा हंगामा

रुड़की। दिव्यांगों के लिए लगाए गए शिविर में अव्यवस्था हावी रही। 150 से अधिक के रजिस्ट्रेशन हुए और प्रमाण पत्र 50 के ही बने। कई दिव्यांगों और उनके साथ आए लोगों ने सीएमएस कक्ष के सामने भी हंगामा काटा। महीने के पहले और तीसरे मंगलवार को दिव्यांगों के प्रमाण पत्र बनाने के लिए सिविल अस्पताल में कैंप लगाया जाता है। सीएमओ कार्यालय से एक टीम आकर यहां प्रमाण पत्र बनाती है। रुड़की और आसपास क्षेत्र से बड़ी संख्या में दिव्यांग कैंप में आते हैं। ब्लड बैंक के सामने वाले भवन में यह कैंप लगाया जाता है।

दिव्यांग या उनके परिजन पहले ओपीडी पर्चा बनाने वाले काउंटर पर जाकर पर्चा बनाते हैं। उसके बाद उनकी जांच कर प्रमाण पत्र दिया जाता है। डेढ़ सौ से अधिक दिव्यांगों ने प्रमाण पत्र बनाने के लिए ओपीडी का पर्चा कटाया। जहां पर दिव्यांगों के नाम लिखे जा रहे थे, वहां पर भारी भीड़ लग गई। कैंप में बताया गया कि केवल पचास लोगों के लिए प्रमाण पत्र आज बनाए जाएंगे। बाकी को महीने के तीसरे मंगलवार को आने को कहा गया। सुबह से कैंप में इंतजार कर रहे कई लोग इससे भड़क गए।

Aanand Dubey / Sanjay Dhiman

superbharatnews@gmail.com, Mobile No. +91 7895558600, 7505953573

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *