ब्लॉग

अध्यक्ष चुनाव के लिए शुभ दिन का इंतजार

कांग्रेस पार्टी ने अध्यक्ष के चुनाव की तारीख क्यों आगे बढ़ाई? इसके कई कारण बताए जा रहे हैं। कोई नेता कह रहा है कि सात सितंबर से कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा शुरू हो रही है, जिसकी तैयारियां चल रही हैं इसलिए अध्यक्ष के चुनाव की तारीख आगे बढ़ाई गई। कुछ नेता यह भी कह रहे हैं कि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को राहुल गांधी को मनाने के लिए कुछ और समय की जरूरत है इसलिए तारीख आगे बढ़ाई गई है।

दोनों कारण हो सकते हैं, जिनकी वजह से तारीख आगे बढ़ी है। लेकिन इसके अलावा एक कारण यह भी है कि पार्टी ने अध्यक्ष के चुनाव के लिए शुभ दिन का इंतजार किया है। पिछली बार राहुल गांधी हिंदू पंचांग के हिसाब से अशुभ माने जाने वाले मलमास में अध्यक्ष बने थे और दो साल पूरा होने से पहले ही उनको इस्तीफा देना पड़ा था।

ध्यान रहे पिछली बार राहुल गांधी 17 दिसंबर को अध्यक्ष बने थे। हिंदू पंचांग के हिसाब से 15 दिसंबर से 14 जनवरी तक का समय शुभ कार्यों के लिए अच्छा नहीं माना जाता है। इस बार भी कांग्रेस की ओर से चुनाव का जो कार्यक्रम घोषित किया गया था वह 20 अगस्त से 21 सितंबर के बीच का था, जबकि 11 सितंबर से पितृपक्ष शुरू हो रहा है। इसके बाद दो हफ्ते तक कोई शुभ काम नहीं किया जाता है।

तभी कांग्रेस नेतृत्व ने 24 सितंबर से प्रक्रिया शुरू करने का ऐलान किया है। इसके तुरंत बादद नवरात्रि की शुरुआत होती है और दशहरा-दिवाली के बीच 17 अक्टूबर को कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव होगा। वोटों की गिनती 19 अक्टूबर को होगी और जो भी नया अध्यक्ष चुना जाएगा वह दिवाली के आसपास कामकाज संभालेगा। इसे हर शुभ काम के लिए अच्छा समय माना जाता है।

Aanand Dubey / Sanjay Dhiman

superbharatnews@gmail.com, Mobile No. +91 7895558600, 7505953573

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *