राष्ट्रीय

अभी भी हवा में लटक रही जिंदगियां, बचाव कार्य अब भी जारी

झारखंड। देवघर में त्रिकूट पर्वत रोप वे हादसे का आज तीसरा दिन है। बताया जा रहा है कि, 2500 फीट की ऊंचाई पर अभी भी तीन ट्रालियां फंसी हुई हैं। इन ट्रालियों तक सेना के जवान पहुंच गए हैं और लोगों को निकाले जाने का काम जारी है। जानकारी के मुताबिक, आज अभी तक छह और लोगों को निकाल लिया गया है। हालांकि, आठ लोग अभी भी ऊपर फंसे हुए हैं।

दोपहर तक पूरा हो सकता है बचाव अभियान 
देवघर रोपवे हादसे में बचाव अभियान के इंचार्ज अश्विनी नायर ने बताया कि, हम लगातार बचाव अभियान चला रहे हैं। अब कुछ ही लोग ऊपर रह गए हैं। उन्होंने बताया कि, उम्मीद है कि दोपहर तक सभी लोगों को सुरक्षित निकाल लिया जाएगा।

कल 33 लोगों की बचाई थी जान 
सेना, वायु सेना, आईटीबीपी, एनडीआरएफ के द्वारा चलाए जा रहे संयुक्त अभियान में सोमवार को करीब 33 लोगों को बचाया जा सका था। इसे रेस्क्यू ऑपरेशन में सेना के दो हेलीकॉप्टर लगाए गए हैं। हालांकि, सोमवार देर रात अंधेरा होने के कारण अभियान रोक दिया गया था। इस कारण लोगों के पास खाने-पानी का सामान पहुंचाना भी मुश्किल हो गया था, जिसके चलते ऊपर फंसे लोग रातभर भूखे-प्यासे ही रहे। पहाड़ी पर फंसे लोगों में महिलाएं व छोटे बच्चे भी हैं।

Aanand Dubey

superbharatnews@gmail.com, Mobile No. +91 7895558600, (7505953573)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *