Tuesday, September 26, 2023
Home राष्ट्रीय अयोध्या में आज श्रीराम का राजतिलक करेंगे पीएम मोदी

अयोध्या में आज श्रीराम का राजतिलक करेंगे पीएम मोदी

उत्तर प्रदेश।  पूरी अयोध्या राममय हो गई है। दीपोत्सव की अद्भुत छटा बिखर रही है। रामकथा पार्कको राजभवन की तरह सजाया गया है। रविवार शाम जब यहां पुष्पक विमान रूपी हेलिकॉप्टर से माता सीता व तीनों भाइयों के साथ भगवान श्रीराम उतरेंगें तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के साथ उनकी अगवानी करेंगे। इसके बाद श्रीराम का राज्याभिषेक होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महर्षि वशिष्ठ की भूमिका में उनका राजतिलक कर आरती उतारेंगे।

अयोध्या का छठा दीपोत्सव इस बार नया कीर्तिमान स्थापित करेगी। पहली बार प्रधानमंत्री मोदी इसका साक्षी बनेंगे तो 15 लाख दीप प्रज्ज्वलित कर विश्व रिकॉर्ड बनाने की भी तैयारी है। कई देशों के राजदूतों के साथ 10 हजार लोग इसका गवाह बनेंगे। राजतिलक के दौरान हेलीकॉप्टर से पुष्पों की वर्षा होगी। श्रीराम की स्तुति गूंजेगी।
सरयू पुल पर 20 मिनट तक ग्रीन आतिशबाजी

अबकी सरयू पुल पर करीब 20 मिनट तक पटाखों की आतिशबाजी होगी। पीएम, सीएम सरयू तट पर बने मंच से इसे निहारेंगे। पुल व घाटों को फूलों व झालरों से सजाया गया है।

आज 5001 बत्ती की महाआरती करेंगे प्रधानमंत्री, रामलला के दर्शन के साथ मंदिर निर्माण की प्रगति भी परखेंगे
पीएम मोदी रामनगरी में 3 घंटे 20 मिनट तक रहेंगे। इस दौरान वे रामलला का दर्शन-पूजन करेंगे। राम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र का निरीक्षण करेंगे। 6.10 बजे भगवान श्रीराम के स्वरूप का राज्याभिषेक करेंगे। इसके बाद सरयू तट पर आरती में सम्मिलित होंगे और फिर राम की पैड़ी पर दीपोत्सव में शामिल होंगे।

अभूतपूर्व, दिव्य-भव्य होगा दीपोत्सव, पहली बार आठ देशों की रामलीला
अयोध्या में यह पहला अवसर है जब विश्व के आठ देशों की रामलीला का मंचन होगा। देश-विदेश के 1800 से अधिक लोक कलाकार दीपोत्सव का वैभव बढ़ाएंगे।

विश्व रिकॉर्ड की तैयारी, 15 लाख दीप प्रज्ज्वलित होते ही मंत्रमुग्ध होगी दुनिया
अयोध्या रविवार को राम की पैड़ी पर 15 लाख दीप जलाकर नया विश्व रिकॉर्ड बनाने की तैयारी में है। इसके लिए गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड की टीम मौजूद रहेगी। रिकॉर्ड बनाने के लिए 15 लाख दीपकों को 5 मिनट तक लगातार जलना जरूरी है। साथ ही सभी दीपकों को 40 मिनट के अंदर जलाना होगा।

Aanand Dubeyhttps://superbharatnews.com
superbharatnews@gmail.com, Mobile No. +91 7895558600, (7505953573)
RELATED ARTICLES

सिंगापुर का राष्ट्रीय ध्वज लपेटकर हंगामा करना भारतीय को पड़ा भारी

सिगापुर। सिंगापुर में राष्ट्रीय ध्वज लपेटकर एक कॉफी शॉप में हंगामा करने के लिए भारतीय मूल के 36 वर्षीय व्यक्ति को दो सप्ताह की जेल...

भारत में फिर दस्तक देगा मानसून, 25 सितंबर के आसपास होगी वापसी

मौसम विभाग ने दिया अपडेट नई दिल्‍ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि दक्षिण पश्चिम मॉनसून की 25 सितंबर के आसपास उत्तर पश्चिम भारत...

मानवता शर्मसार- 3,000 रुपए के लिए व्यापारी को मंडी में नंगा कर घुमाया 

नोएडा। नोएडा से मानवता को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है, जिसमें 3,000 रुपए के उधार को लेकर आढ़ती ने व्यापारी को...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

लाखों रुपए के मादक पदार्थों के साथ सात नशा तस्कर गिरफ्तार

देहरादून। नशा तस्करों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए दून पुलिस द्वारा 1 हिस्ट्रीशीटर सहित 07 नशा तस्करों को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में अवैध...

दर्दनाक हादसा: ईंधन डिपो में ब्लास्ट के बाद लगी भीषण आग, 34 लोग जिंदा जले

कोटोनौ। नाइजीरिया की सीमा के पास बेनिन में ईंधन डिपो में आग लगने के बाद धमाका हो गया। इस हादसे में 34 लोगों की मौत...

नई गाड़ी के इंश्योरेंस पर भी कर सकते हैं पैसे की बचत, ऐसे उठाएं नो क्लेम बोनस का फायदा

नई दिल्ली। अगर आप नई गाड़ी लेने का विचार कर रहे हैं तो उसके इंश्योरेंस पर आप पुरानी गाड़ी के नो क्लेम बोनस का फायदा...

इन बीमारियों के मरीज भूल से भी न खाएं केला, वरना जिंदगी खतरे में पड़ जाएगी

केला में भरपूर मात्रा में आयरन और कैल्शियम होता है. लोग इसे व्रत से लेकर ब्रेकफास्ट में खाना पसंद करते हैं। लेकिन इसका मतलब...

पं० दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उन्हे भावपूर्ण स्मरण कर श्रद्धासुमन अर्पित करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हाथीबड़कला स्थित कैंप कार्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 107वी जयंती के अवसर पर उन्हे भावपूर्ण स्मरण करते हुए...

सशक्त उत्तराखण्ड का लक्ष्य लेकर सीएम धामी लंदन रवाना, ट्वीट करके कही अपने दिल की बात

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सशक्त उत्तराखण्ड का लक्ष्य लेकर लंदन रवाना हो गए । लंदन रवाना होने से पहले सीएम धामी ने ट्वीट करके...

एनिमल से जारी हुआ अनिल कपूर का फर्स्ट लुक पोस्टर, 28 को आएगा टीजर

डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा की अगली फिल्म एनिमल को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त हाइप बना हुआ है। रणबीर कपूर स्टारर एनिमल का हर...

एशियाई खेल 2023- शूटिंग टीम ने दिलाया भारत को पहला स्वर्ण पदक

दिल्ली। एशियाई खेल 2023 में भारत को पहला स्वर्ण पदक शूटिंग टीम ने दिलाया है। एशियाई खेलों का आधिकारिक आगाज होने के बाद दूसरे दिन...

3 दिवसीय “भीमताल किताब कौथिग” 5 अक्टूबर से शुरू

नैनीताल। समाज में “पढ़ने लिखने की संस्कृति” को बढ़ावा देने और महत्वपूर्ण पर्यटन स्थलों को प्रचारित – प्रसारित करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे...

चीन के गायब होते मंत्री

श्रुति व्यास पहले विदेश मंत्री चिन गांग गायब हुए। आज तक उनका कोई अतापता नहीं है। अब चीन के रक्षा मंत्री जनरल ली शांगफू भी...