Thursday, November 30, 2023
Home राष्ट्रीय कर्नाटक में हिजाब, हलाल और अजान के बाद अब 'कैब विवाद', जानिए...

कर्नाटक में हिजाब, हलाल और अजान के बाद अब ‘कैब विवाद’, जानिए क्या है पूरा मामला

कर्नाटक। हिजाब मामले के बाद से कर्नाटक में नए-नए विवाद सामने आ रहे हैं। कभी यहां हलाल-मीट को लेकर बवाल हो रहा है, तो कभी मुस्लिम दुकानदारों को लेकर। हाल ही में यहां पर अजान को लेकर भी विवाद शुरू हुआ, लेकिन अब नया मामला सामने आया है।

दरअसल, कर्नाटक में एक दक्षिणपंथी समूह भारत रक्षणा वेदिके की ओर से हिंदुओं से मुस्लिम कैब, टूर और ट्रैवल ऑपरेटरों की सेवाएं नहीं लेने की अपील की गई है। इस अभियान के तहत भारत रक्षणा वेदिके के सदस्यों ने बेंगलुरु में कई घरों का दौरा किया और लोगों से मुस्लिम कैब ड्राइवरों की सेवाएं न लेने की अपील की। संगठन की ओर से कहा गया कि, खासकर वह हिंदू मंदिरों व तीर्थ यात्राओं पर जाने के दौरान उनकी सेवाएं न लें।

हमारा धर्म हमारे लिए महत्वपूर्ण 
संगठन के प्रमुख भरत शेट्टी ने इस बारे में कहा कि, जब हम मंदिरों या तीर्थस्थलों को जाते हैं तो मांसाहारी भोजन नहीं खाते हैं। ऐसे में किसी ऐसे व्यक्ति को वहां ले जाना जो हमारे देवी-देवताओं पर विश्वास नहीं करता है और अपने खाने से हमें अशुद्ध करता है, यह हमारे धर्म व संस्कृति का अनादर होगा। शेट्टी ने आगे कहा कि, वह हमें काफिर कहते हैं। जिस तरह से उनका धर्म उनके लिए महत्वपूर्ण है वैसे ही हमारे लिए हमारा धर्म है।

ईश्वरप्पा ने कांग्रेस पर साधा निशाना 
मुस्लिम कैब ड्राइवर्स के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के बारे में राज्य सरकार में मंत्री केएस ईश्वरप्पा ने कहा कि, मुझे नहीं पता कि उन्होंने कौन सा नया अभियान शुरू किया है। हालांकि, कांग्रेस की मूर्खता यह है कि जब हिजाब विवाद शुरू हुआ था तो एक स्कूल में 96 मुस्लिम छात्र थे, जो कई सालों से ड्रेस पहनते हुए आ रहे थे। इसमें से केवल छह ने ही ड्रेस कोड का विरोध किया। अगर कांग्रेस उन्हें उसी दिन समझा लेती तो कोई समस्या ही न सामने आती।

Aanand Dubeyhttps://superbharatnews.com
superbharatnews@gmail.com, Mobile No. +91 7895558600, (7505953573)
RELATED ARTICLES

रेलवे ने 36 से अधिक ट्रेनों को किया रद्द, जानिए वजह  

नई दिल्ली। कोहरे को ध्यान में रखते हुए उत्तर रेलवे ने मंगलवार को 36 से अधिक ट्रेनों को रद्द कर दिया है। इनमें कुछ...

मलेरिया जैसे लक्षणों की बीमारी ने ली पांच और बच्चों की जान, लोगों में हड़कंप

अब तक एक दर्जन मौत रांची। झारखंड के गोड्डा के बाद पाकुड़ जिले में भी बड़ी संख्या में बच्चे मलेरिया से मिलते-जुलते लक्षणों की बीमारी...

बर्थडे मनाने के लिए पति ने दुबई लेकर जाने से किया इंकार तो पत्नी ने कर दिया ये कांड

पुणे। महाराष्ट्र के पुणे में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 36 वर्षीय व्यक्ति ने अपनी पत्नी को जन्मदिन पर...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

9 वर्षीय नाबालिग छात्रा के साथ चौकीदार ने किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

मध्य प्रदेश।  दमोह के कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले दिव्यांग जन छात्रावास में रहने वाली नाबालिग छात्रा के साथ चौकीदार के द्वारा...

रेलवे ने 36 से अधिक ट्रेनों को किया रद्द, जानिए वजह  

नई दिल्ली। कोहरे को ध्यान में रखते हुए उत्तर रेलवे ने मंगलवार को 36 से अधिक ट्रेनों को रद्द कर दिया है। इनमें कुछ...

एप्पल आईफोन निर्माता फॉक्सकॉन भारत में करेगी 1.5 अरब डॉलर का निवेश

नई दिल्ली। ताइवान की अनुबंध निर्माता फॉक्सकॉन ने भारत में 1.54 अरब डॉलर का निवेश करने की योजना बनाई है, क्योंकि देश में स्थानीय विनिर्माण...

मुख्यमंत्री ने टनल में फंसे 41 श्रमिकों को ₹ 1 लाख की प्रोत्साहन राशि की भेंट

चिन्यालीसौड़, उत्तरकाशी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिन्यालीसौड़ में प्रारंभिक जांच हेतु भर्ती सिलक्यारा टनल से रेस्क्यू किए गए...

ऋषभ शेट्टी की कांतारा चेप्टर 1 की पहली झलक आई सामने, टीजर भी जारी, पोस्टर देख लोगों के खड़े हुए रोंगटे

कांतरा की अपार सफलता के बाद मेकर्स अब फिल्म का अगला पार्ट कांतरा चैप्टर 1 ला रहे हैं. हाल ही में इस फिल्म की...

क्रिकेटर शुभमन गिल को मिली नई जिम्मेवारी, गुजरात टाइटंस ने बनाया कप्तान

मुंबई। टीम इंडिया के ओपनर शुभमन गिल को आईपीएल 2024 से पहले नई जिम्मेवारी मिली है। गिल को गुजरात टाइटंस ने नया कप्तान नियुक्त किया...

सर्दी में रोजाना एक संतरा खाने से शरीर को मिलते हैं ये गजब के फायदे, एक सप्ताह आजमा कर देखिए

सर्दियों में दिन ऐसे भी छोटा होता है और ठंडी हवा के बीच खानपान का खास ख्याल रखना बेहद जरूरी है। हेल्थ एक्सपर्ट से...

मुख्यमंत्री ने बचाव दल की पूरी टीम को दी बधाई, कहा श्रमिकों और उनके परिजनों के चेहरे की खुशी ही मेरी ईगास-बगवाल

बौख नाग देवता का मुख्यमंत्री ने किया आभार प्रकट, बोले भरोसा था लोकदेवता अभियान को सफल जरूर बनाएंगे देहरादून। सिलकयारा टनल में फंसे 41 श्रमिकों...

मिशन सिलक्यारा सफल – 17वें दिन सुरंग से सकुशल बाहर आए सभी 41 मजदूर

श्रमिकों और उनके परिजनों के चेहरे की खुशी ही मेरी ईगास-बगवाल-धामी देखें वीडियो प्रधानमंत्री मोदी ने...

जापान का एक्शन, बर्ड फ्लू का पहला मामला आने के बाद 40 हजार पक्षियों को मार डाला

टोक्यो।  अत्यधिक रोगजनक एवियन इन्फ्लूएंजा के प्रकोप की पुष्टि होने के बाद दक्षिणी जापान में लगभग 40 हजार पक्षियों को मार दिया गया। यह...