Thursday, November 30, 2023
Home उत्तराखंड कांग्रेस ने करन माहरा को बनाया प्रदेश अध्यक्ष, यशपाल आर्य को नेता...

कांग्रेस ने करन माहरा को बनाया प्रदेश अध्यक्ष, यशपाल आर्य को नेता प्रतिपक्ष बनाने का ऐलान

देहरादून। उत्तराखंड कांग्रेस में कुमाऊं का दबदबा बढ़ा है। ऐन चुनाव से पहले कांग्रेस में गए भाजपा सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे यशपाल आर्य के नाम का एलान नेता प्रतिपक्ष के तौर पर किया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को खटीमा में शिकस्त देने वाले विधायक भुवन कापड़ी सदन में उप नेता प्रतिपक्ष होंगे। इसके अलावा हाईकमान ने पूर्व विधायक करण माहरा को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनाया है। तीनों नियुक्तियों की घोषणा चुनावी नतीजे आने के लगभग एक माह बाद की गई है।

रविवार देर शाम पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से इन नियुक्तियों का पत्र जारी किया गया। खास बात यह रही कि कांग्रेस के तीनों ही महत्वपूर्ण पद कुमाऊं की झोली में आ गए हैं। विधानमंडल दल के नेता की कमान जहां वरिष्ठतम विधायक यशपाल आर्य को सौंपी गई है। वहीं, सदन से सड़क तक मोर्चा लेने के लिए युवाओं को तरजीह दी गई है।

प्रदेश अध्यक्ष के रूप में कुमाऊं की रानीखेत विधानसभा सीट से दो बार विधायक रहे करण माहरा को कमान सौंपी गई है। खटीमा विधानसभा सीट से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को हराकर पहली बार विधानसभा पहुंचे भुवन चंद्र कापड़ी को उप नेता प्रतिपक्ष की कमान देकर युवाओं की दूसरी पांत को आगे बढ़ाने के संकेत दिए हैं। प्रदेश अध्यक्ष की कमान संभालने वाले करण माहरा इस बार चुनाव हार गए थे। लेकिन पिछली विधानसभा में वह उप नेता प्रतिपक्ष का दायित्व संभाल चुके हैं।
विधानसभा चुनाव में पार्टी को अपेक्षित नतीजे न दिला पाने की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए गणेश गोदियाल ने कांग्रेस आला कमान के निर्देश पर 15 मार्च को प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। तब से यह पद खाली चल रहा था। वहीं चकराता से विधायक प्रीतम सिंह पिछली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। उनके साथ उपनेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी करण माहरा तो दी गई थी।

Aanand Dubeyhttps://superbharatnews.com
superbharatnews@gmail.com, Mobile No. +91 7895558600, (7505953573)
RELATED ARTICLES

विश्व एड्स दिवस पर आयोजित होंगे जागरूकता कार्यक्रम- डॉ0 धन सिंह रावत

एचआईवी एड्स के प्रति लोगों को किया जायेगा जागरूक स्वास्थ्य मंत्री श्रीनगर गढ़वाल में आयोजित कार्यक्रम में करेंगे प्रतिभाग देहरादून। सूबे में विश्व एड्स दिवस के...

सिलक्यारा टनल अपडेट- एम्स में भर्ती सभी मजदूर किये गए डिस्चार्ज

ऋषिकेश। सिलक्यारा, उत्तरकाशी टनल से निकाले गए श्रमिकों का एम्स,ऋषिकेश में सभी सघन स्वास्थ्य जांच के बाद सभी 41 श्रमिकों को एम्स अस्पताल प्रशासन...

डीजीपी अशोक कुमार की विदाई बेला पर भव्य रैतिक परेड का आयोजन

उत्तराखण्ड पुलिस को संवेदनशील बनाने के लिए काम किया - अशोक कुमार डीजीपी अशोक सर को कभी विचलित नहीं देखा, उनकी कार्यप्रणाली से सभी...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

विश्व एड्स दिवस पर आयोजित होंगे जागरूकता कार्यक्रम- डॉ0 धन सिंह रावत

एचआईवी एड्स के प्रति लोगों को किया जायेगा जागरूक स्वास्थ्य मंत्री श्रीनगर गढ़वाल में आयोजित कार्यक्रम में करेंगे प्रतिभाग देहरादून। सूबे में विश्व एड्स दिवस के...

सिलक्यारा टनल अपडेट- एम्स में भर्ती सभी मजदूर किये गए डिस्चार्ज

ऋषिकेश। सिलक्यारा, उत्तरकाशी टनल से निकाले गए श्रमिकों का एम्स,ऋषिकेश में सभी सघन स्वास्थ्य जांच के बाद सभी 41 श्रमिकों को एम्स अस्पताल प्रशासन...

डीजीपी अशोक कुमार की विदाई बेला पर भव्य रैतिक परेड का आयोजन

उत्तराखण्ड पुलिस को संवेदनशील बनाने के लिए काम किया - अशोक कुमार डीजीपी अशोक सर को कभी विचलित नहीं देखा, उनकी कार्यप्रणाली से सभी...

महंगाई का झटका- घर बनाना होगा अब पहले से ज्यादा महंगा

देहरादून। अपना मकान बनाने वाले लोगों को महंगाई का झटका लगने जा रहा है। घन बनान अब पहले से ज्यादा महंगा हो गया है।...

भारतीयों का विदेशी प्यार- 2023 में 1.40 लाख से अधिक छात्रों को मिला अमेरिका का वीजा

न्यूयॉर्क। अमेरिकी विदेश विभाग ने घोषणा की कि भारत में अमेरिकी दूतावास और वाणिज्य दूतावास ने अक्टूबर 2022 से सितंबर 2023 तक एक लाख...

12 साल के मयंक बने केबीसी-15 के करोड़पति, जीते इतने करोड़ रूपए

नई दिल्ली। कहते हैं कि ज्ञान की कोई उम्र नहीं - होती। कौन बनेगा करोड़पति में 12 साल के मयंक ने इस बात को...

जानें पुरुषों की तुलना में महिलाओं को क्यों ज्यादा परेशाान करता है गठिया, यहां है जवाब

आर्थराइटिस की वजह से जोड़ों में दर्द बना रहता है। ये ऐसी समस्या है जो काफी परेशान करती है. पुरुषों की तुलना में आर्थराइटिस...

रोजगार- नर्सिंग अधिकारी के रिक्त पदों के लिए निकली भर्ती

देखें, 1455 नर्सिंग अधिकारी के पदों पर भर्ती के नियम व शर्तें देहरादून। नर्सिंग की डिग्री/ डिप्लोमा कर चुके...

तकनीकी और आस्था की डोर के सहारे सुरंग में फंसी 41 जिंदगियां बची, लेकिन फिजां में तैर रहे सवालों के जवाब अभी बाकी 

देहरादून। सिलक्यारा में 400 घंटे चले चुनौतीपूर्ण बचाव अभियान में तकनीकी और आस्था की डोर से सहारे सुरंग में फंसी 41 जिंदगियां बचा ली...

चुनाव मतलब लोगों को मूर्ख बनाना

हरिशंकर व्यास भारत में अब सारे चुनाव आम लोगों को मूर्ख बनाने, उनको बरगलाने, निजी लाभ का लालच देने, उनकी आंखों पर पट्टी बांधने या...