रुड़की

कृष्णानगर में जल भराव की समस्या से निजात मिलेगी

रुड़की। कृष्णा नगर वार्ड नंबर 22 में श्मशान घाट के नजदीक बने तालाब की सफाई कार्य नगर निगम ने शुरू कर दिया है। मेयर गौरव गोयल और नगर आयुक्त विजय नाथ शुक्ला ने मौके पर जाकर निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मेयर गौरव गोयल ने कहा कि काफी लंबे समय से क्षेत्र के लिए जल निकासी एक बड़ी समस्या बनी हुई थी। क्षेत्र में स्थित तालाब में पानी नहीं समा पा रहा था अब पानी की निकासी के लिए तालाब का सौंदर्यीकरण का कार्य शुरू किया गया है।

जिसके लिए जेसीबी से तालाब को गहरा करके उसके चारों तरफ निगम के द्वारा सौंदर्यीकरण का कार्य कराया जाएगा। साथ ही तालाब के चारों ओर लोगों के टहलने और बैठने की व्यवस्था भी निगम की ओर से की जाएगी। नगर आयुक्त विजय नाथ शुक्ला ने कहा कि तालाब के सौंदर्यीकरण का कार्य जल्द पूरा कर लिया जाएगा। जिसके लिए निगम के निर्माण विभाग के जेई को निर्देशित किया गया है। क्षेत्रीय पार्षद प्रतिनिधि संजय कश्यप ने कहा के उनके द्वारा काफी लंबे समय से बोर्ड की बैठक में भी तालाब के सौंदर्यीकरण एवं जल निकासी की समस्या को लेकर प्रस्ताव रखा गया था। इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा था। उन्होंने कहा कि अब निगम के द्वारा इस समस्या पर ध्यान दिया गया है। कहा कि क्षेत्र में जल निकासी की समस्या से क्षेत्र के लोगों निजात मिलेगी। इस दौरान क्षेत्र के लोगों ने अपनी और भी समस्या मेयर व एमएनए के समक्ष रखी।

Aanand Dubey

superbharatnews@gmail.com, Mobile No. +91 7895558600, (7505953573)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *