रुड़की

घास काटने के बहाने सैन्य क्षेत्र में घुसी 15 महिला

रुड़की। रुड़की के सैन्य क्षेत्र में घुसी 15 महिलाओं को सैन्य कर्मियों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस महिलाओं से पूछताछ कर रही है। बाया जा रहा है कुछ स्थानीय महिलाएं घास काटने के लिए सैन्य क्षेत्र में चली गई थीं। कोतवाली में भी महिलाओं के परिजनों का तांता लगा रहा। शहर में छावनी क्षेत्र से होकर कई गांव के रास्ते निकलते हैं। इन रास्तों से ग्रामीण रोजाना आवाजाही करते हैं। बुधवार सुबह सैन्य परिसर में करीब 15 महिलाएं घुस गईं। महिलाओं के सैन्य क्षेत्र में घुसने से अफरातफरी मच गई। सैन्य कर्मियों ने मामले की जानकारी अपने अधिकारियों को दी।

इसके बाद सैन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने महिलाओं से सैन्य क्षेत्र में घुसने की जानकारी ली। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। सैन्य कर्मियों ने महिलाओं को पूछताछ के लिए कोतवाली पुलिस को सौंप दिया। इससे पूर्व भी सैन्य क्षेत्र में ग्रामीणों के घुस जाने की शिकायतें पुलिस तक पहुंची हैं। वरिष्ठ उप निरीक्षक दीप कुमार ने बताया कि सैन्य क्षेत्र में स्थानीय महिलाएं पहुंच गई थीं। उनसे पूछताछ चल रही है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। बताया कि पुलिस हर एंगल से छानबीन कर रही है। कुछ भी संदिग्ध मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Anand Dube

superbharatnews@gmail.com, Mobile No. +91 7895558600, 7505953573

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *