Thursday, November 30, 2023
Home उत्तराखंड जाड भोटिया समुदाय ने धूमधाम से मनाया लोसर पर्व, होली और दशहरे...

जाड भोटिया समुदाय ने धूमधाम से मनाया लोसर पर्व, होली और दशहरे से किया पर्व का शुभारम्भ

उत्तराखंड। जाड भोटिया समुदाय बहुल डुंडा में लोसर पर्व का शुभारंभ हो गया।  देर शाम बग्वाल (दीपावली) मनाकर इसकी शुरूआत हुई।  बृहस्पतिवार को ध्याणियों (बहू व बेटियों) का स्वागत कर लजीज पकवान परोसे गए। नए साल के स्वागत में तीन दिनों तक चलने वाले इस पर्व में समुदाय के लोग दशहरा, होली व दीपावली एक साथ मनाते हैं। भारत-चीन सीमा से लगे उत्तरकाशी जनपद में सीमा पर स्थित नेलांग-जाढूंग गांव से विस्थापित जाड भोटिया समुदाय के लोग हर्षिल, बगोरी व डुंडा में बसे हैं, जो कि बौद्ध पंचांग के अनुसार नए साल के स्वागत में हर्षोल्लास के साथ लोसर पर्व मनाते हैं। देर शाम चीड़ के छिल्लों से मशाल बनाकर बग्वाल मनाई गई।

आज होगा गांव के बुजुर्गों का स्वागत-सत्कार
ध्याणियों का स्वागत-सत्कार हुआ।आज गांव के बुजुर्गों का स्वागत-सत्कार होगा। इसके बाद शनिवार को आटे की होली खेली जाएगी। बताया कि लोसर में समुदाय की आराध्य रिंगाली देवी की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। इस दौरान लोग अपने घरों पर लगे पुराने झंडों को हटाकर नए लगाते हैं। गांव के बुजुर्ग नारायण सिंह नेगी ने बताया कि झंडों पर पाली भाषा में लिखे मंत्रों के माध्यम से भगवान से सुफल की कामना की जाती है। पारंपरिक वस्त्रों में सजे लोग रांसो एवं तांदी नृत्य पर जमकर झूमते हैं। बताया कि पर्व पर सभी लोग पुराने साल के कष्ट भूलकर नए साल में सभी के लिए सुख-समृद्धि की दुआ मांगते हैं।

क्या है लोसर पर्व
चंद्रमा की परिक्रमा पर आधारित बौद्ध पंचांग में लोसर को नववर्ष का आगमन माना जाता है। तिब्बती भाषा में ‘लो’ का मतलब नया और ‘सर’ का मतलब साल होता है। बौद्ध परंपराओं का पालन करने वाले तिब्बती, भूटानी समुदाय के लोग इस त्योहार को मनाते हैं। तिब्बत में यह त्योहार 15 दिन तक चलता है।

Aanand Dubeyhttps://superbharatnews.com
superbharatnews@gmail.com, Mobile No. +91 7895558600, (7505953573)
RELATED ARTICLES

विश्व एड्स दिवस पर आयोजित होंगे जागरूकता कार्यक्रम- डॉ0 धन सिंह रावत

एचआईवी एड्स के प्रति लोगों को किया जायेगा जागरूक स्वास्थ्य मंत्री श्रीनगर गढ़वाल में आयोजित कार्यक्रम में करेंगे प्रतिभाग देहरादून। सूबे में विश्व एड्स दिवस के...

सिलक्यारा टनल अपडेट- एम्स में भर्ती सभी मजदूर किये गए डिस्चार्ज

ऋषिकेश। सिलक्यारा, उत्तरकाशी टनल से निकाले गए श्रमिकों का एम्स,ऋषिकेश में सभी सघन स्वास्थ्य जांच के बाद सभी 41 श्रमिकों को एम्स अस्पताल प्रशासन...

डीजीपी अशोक कुमार की विदाई बेला पर भव्य रैतिक परेड का आयोजन

उत्तराखण्ड पुलिस को संवेदनशील बनाने के लिए काम किया - अशोक कुमार डीजीपी अशोक सर को कभी विचलित नहीं देखा, उनकी कार्यप्रणाली से सभी...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

विश्व एड्स दिवस पर आयोजित होंगे जागरूकता कार्यक्रम- डॉ0 धन सिंह रावत

एचआईवी एड्स के प्रति लोगों को किया जायेगा जागरूक स्वास्थ्य मंत्री श्रीनगर गढ़वाल में आयोजित कार्यक्रम में करेंगे प्रतिभाग देहरादून। सूबे में विश्व एड्स दिवस के...

सिलक्यारा टनल अपडेट- एम्स में भर्ती सभी मजदूर किये गए डिस्चार्ज

ऋषिकेश। सिलक्यारा, उत्तरकाशी टनल से निकाले गए श्रमिकों का एम्स,ऋषिकेश में सभी सघन स्वास्थ्य जांच के बाद सभी 41 श्रमिकों को एम्स अस्पताल प्रशासन...

डीजीपी अशोक कुमार की विदाई बेला पर भव्य रैतिक परेड का आयोजन

उत्तराखण्ड पुलिस को संवेदनशील बनाने के लिए काम किया - अशोक कुमार डीजीपी अशोक सर को कभी विचलित नहीं देखा, उनकी कार्यप्रणाली से सभी...

महंगाई का झटका- घर बनाना होगा अब पहले से ज्यादा महंगा

देहरादून। अपना मकान बनाने वाले लोगों को महंगाई का झटका लगने जा रहा है। घन बनान अब पहले से ज्यादा महंगा हो गया है।...

भारतीयों का विदेशी प्यार- 2023 में 1.40 लाख से अधिक छात्रों को मिला अमेरिका का वीजा

न्यूयॉर्क। अमेरिकी विदेश विभाग ने घोषणा की कि भारत में अमेरिकी दूतावास और वाणिज्य दूतावास ने अक्टूबर 2022 से सितंबर 2023 तक एक लाख...

12 साल के मयंक बने केबीसी-15 के करोड़पति, जीते इतने करोड़ रूपए

नई दिल्ली। कहते हैं कि ज्ञान की कोई उम्र नहीं - होती। कौन बनेगा करोड़पति में 12 साल के मयंक ने इस बात को...

जानें पुरुषों की तुलना में महिलाओं को क्यों ज्यादा परेशाान करता है गठिया, यहां है जवाब

आर्थराइटिस की वजह से जोड़ों में दर्द बना रहता है। ये ऐसी समस्या है जो काफी परेशान करती है. पुरुषों की तुलना में आर्थराइटिस...

रोजगार- नर्सिंग अधिकारी के रिक्त पदों के लिए निकली भर्ती

देखें, 1455 नर्सिंग अधिकारी के पदों पर भर्ती के नियम व शर्तें देहरादून। नर्सिंग की डिग्री/ डिप्लोमा कर चुके...

तकनीकी और आस्था की डोर के सहारे सुरंग में फंसी 41 जिंदगियां बची, लेकिन फिजां में तैर रहे सवालों के जवाब अभी बाकी 

देहरादून। सिलक्यारा में 400 घंटे चले चुनौतीपूर्ण बचाव अभियान में तकनीकी और आस्था की डोर से सहारे सुरंग में फंसी 41 जिंदगियां बचा ली...

चुनाव मतलब लोगों को मूर्ख बनाना

हरिशंकर व्यास भारत में अब सारे चुनाव आम लोगों को मूर्ख बनाने, उनको बरगलाने, निजी लाभ का लालच देने, उनकी आंखों पर पट्टी बांधने या...