Thursday, November 30, 2023
Home उत्तराखंड देवभूमि पूर्व सैनिक कल्याण समिति के 12वें वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में सैनिक कल्याण...

देवभूमि पूर्व सैनिक कल्याण समिति के 12वें वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने की शिरकत

देहरादून। प्रदेश के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीदों के परिवारों को सरकार द्वारा बेटल केजुअल्टी में 35 लाख और फिजिकल केजुअल्टी में 25 लाख का आर्थिक सहयोग देगी।

देवभूमि पूर्व सैनिक कल्याण समिति के 12वें वार्षिकोत्सव कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सैनिक कल्याण मंत्री ने कहा कि अब तक शहीदों के परिजनों को 10 लाख की धनराशि दिये जाने का प्रावधान था, जो अब बढ़कर क्रमशः 35 एवं 25 लाख होगा। जिसे मुख्यमंत्री की स्वीकृति के लिए भेजा जा रहा है। मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा सैनिकों एवं पूर्व सैनिकों के के कल्याण के लिए सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया। उन्होंने कहा कि सरकार राज्य के पूर्व सैनिकों की हरसंभव सहायता कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र सरकार भी पूर्व सैनिकों के कल्याण से के संबंध में कई योजनाएं चला रही हैं। मंत्री ने कहा कि मैं आज जो भी हॅू, उसके पीछे मेरी सैन्य पृष्ठभूमि का बहुत अधिक सहयोग है।


संत समाज की ओर से महंत रघुवीर दास महाराज और महामंडलेश्वर स्वामी ललितानंद महाराज का सान्निध्य प्राप्त हुआ। नगर निगम टाउन हॉल में आयोजित कार्यक्रम में रंगारंग सांस्कृतिक एवं देशभक्ति कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इसके साथ वीर नारियों एवं वरिष्ठ पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया गया। समिति के अध्यक्ष सूबेदार मेजर दिनेश चंद्र सकलानी ने सभी अतिथियों एवं पूर्व सैनिकों का स्वागत किया और समिति के बारे में सभी को अवगत कराया। समिति के महासचिव ऋतुराज चौहान द्वारा समिति द्वारा किए जा रहे समाज सामाजिक कार्यों के बारे में सभी को अवगत कराया।

कार्यक्रम का मंच संचालन दीपक जखमोला द्वारा किया गया। कार्यक्रम में उत्तरायण कला केंद्र कनखल, केयर कॉलेज ऑफ नर्सिंग, रोहाल्की, सेवा भारती, हरिद्वार के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गई, साथ ही समिति के सदस्यों के मेधावी बच्चों द्वारा भी सांस्कृतिक एवं देशभक्ति पूर्ण कार्यक्रम प्रस्तुत किए गये। कार्यक्रम को सफल बनाने में बीएस शर्मा, शिवनंदन, मुकेश कुमार चंदोलिया, मनोज भट्ट, देवेंद्र सिंह थापा, राजेंद्र सिंह रावत, नंदन सिंह कथायत, प्रकाश चंद्र भट्ट, ओम प्रकाश थापा, जितेंद्र सिंह अस्वाल, सत्तेश्वर बडोनी, पीके शर्मा, मनोज कुमार शर्मा, अरविंद कुमार शुक्ला, अतुल कुमार, विनोद कुमार अग्रवाल, विजय शंकर चौबे, योगेंद्र पुरोहित आदि ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।

Aanand Dubeyhttps://superbharatnews.com
superbharatnews@gmail.com, Mobile No. +91 7895558600, (7505953573)
RELATED ARTICLES

मुख्यमंत्री ने टनल में फंसे 41 श्रमिकों को ₹ 1 लाख की प्रोत्साहन राशि की भेंट

चिन्यालीसौड़, उत्तरकाशी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिन्यालीसौड़ में प्रारंभिक जांच हेतु भर्ती सिलक्यारा टनल से रेस्क्यू किए गए...

मुख्यमंत्री ने बचाव दल की पूरी टीम को दी बधाई, कहा श्रमिकों और उनके परिजनों के चेहरे की खुशी ही मेरी ईगास-बगवाल

बौख नाग देवता का मुख्यमंत्री ने किया आभार प्रकट, बोले भरोसा था लोकदेवता अभियान को सफल जरूर बनाएंगे देहरादून। सिलकयारा टनल में फंसे 41 श्रमिकों...

मिशन सिलक्यारा सफल – 17वें दिन सुरंग से सकुशल बाहर आए सभी 41 मजदूर

श्रमिकों और उनके परिजनों के चेहरे की खुशी ही मेरी ईगास-बगवाल-धामी देखें वीडियो प्रधानमंत्री मोदी ने...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

9 वर्षीय नाबालिग छात्रा के साथ चौकीदार ने किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

मध्य प्रदेश।  दमोह के कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले दिव्यांग जन छात्रावास में रहने वाली नाबालिग छात्रा के साथ चौकीदार के द्वारा...

रेलवे ने 36 से अधिक ट्रेनों को किया रद्द, जानिए वजह  

नई दिल्ली। कोहरे को ध्यान में रखते हुए उत्तर रेलवे ने मंगलवार को 36 से अधिक ट्रेनों को रद्द कर दिया है। इनमें कुछ...

एप्पल आईफोन निर्माता फॉक्सकॉन भारत में करेगी 1.5 अरब डॉलर का निवेश

नई दिल्ली। ताइवान की अनुबंध निर्माता फॉक्सकॉन ने भारत में 1.54 अरब डॉलर का निवेश करने की योजना बनाई है, क्योंकि देश में स्थानीय विनिर्माण...

मुख्यमंत्री ने टनल में फंसे 41 श्रमिकों को ₹ 1 लाख की प्रोत्साहन राशि की भेंट

चिन्यालीसौड़, उत्तरकाशी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिन्यालीसौड़ में प्रारंभिक जांच हेतु भर्ती सिलक्यारा टनल से रेस्क्यू किए गए...

ऋषभ शेट्टी की कांतारा चेप्टर 1 की पहली झलक आई सामने, टीजर भी जारी, पोस्टर देख लोगों के खड़े हुए रोंगटे

कांतरा की अपार सफलता के बाद मेकर्स अब फिल्म का अगला पार्ट कांतरा चैप्टर 1 ला रहे हैं. हाल ही में इस फिल्म की...

क्रिकेटर शुभमन गिल को मिली नई जिम्मेवारी, गुजरात टाइटंस ने बनाया कप्तान

मुंबई। टीम इंडिया के ओपनर शुभमन गिल को आईपीएल 2024 से पहले नई जिम्मेवारी मिली है। गिल को गुजरात टाइटंस ने नया कप्तान नियुक्त किया...

सर्दी में रोजाना एक संतरा खाने से शरीर को मिलते हैं ये गजब के फायदे, एक सप्ताह आजमा कर देखिए

सर्दियों में दिन ऐसे भी छोटा होता है और ठंडी हवा के बीच खानपान का खास ख्याल रखना बेहद जरूरी है। हेल्थ एक्सपर्ट से...

मुख्यमंत्री ने बचाव दल की पूरी टीम को दी बधाई, कहा श्रमिकों और उनके परिजनों के चेहरे की खुशी ही मेरी ईगास-बगवाल

बौख नाग देवता का मुख्यमंत्री ने किया आभार प्रकट, बोले भरोसा था लोकदेवता अभियान को सफल जरूर बनाएंगे देहरादून। सिलकयारा टनल में फंसे 41 श्रमिकों...

मिशन सिलक्यारा सफल – 17वें दिन सुरंग से सकुशल बाहर आए सभी 41 मजदूर

श्रमिकों और उनके परिजनों के चेहरे की खुशी ही मेरी ईगास-बगवाल-धामी देखें वीडियो प्रधानमंत्री मोदी ने...

जापान का एक्शन, बर्ड फ्लू का पहला मामला आने के बाद 40 हजार पक्षियों को मार डाला

टोक्यो।  अत्यधिक रोगजनक एवियन इन्फ्लूएंजा के प्रकोप की पुष्टि होने के बाद दक्षिणी जापान में लगभग 40 हजार पक्षियों को मार दिया गया। यह...