उत्तराखंड

रुड़की में कांग्रेस ने महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन किया

रुडकी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महंगाई के खिलाफ तीन जगहों पर प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों ने कहा कि आवश्यक वस्तुओं के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। सरकार कीमतों को नियंत्रित करने में नाकाम रही है।
महानगर अध्यक्ष कलीम खान के नेतृत्व में पठानपुरा में प्रदर्शन किया गया। महानगर अध्यक्ष ने कहा कि आम जनता की जरूरत की हर चीज महंगी हो रही है। पेट्रोल-डीजल के दाम रोज बढ़ रहे हैं। रसोई गैस सिलेंडर खरीदना आम आदमी के लिए मुश्किल हो रहा है। कांग्रेसियों ने सड़क पर सिलेंडर रखकर उस पर माला डालकर महंगाई हटाओ, देश बचाओ के नारे लगाए। इस दौरान श्रवण गोस्वामी, कमलेश त्यागी, मकसूद हसन, अब्दुल शोहराब, शबाहत अली, हमीद, समीर खान, अजीम, दिलशाद, रियासत अली, सैफअली खान, तरन्नुम, अमरीन, रुकैया, आईशा, कहकशा, खुशबू, रूही, कादिर, वाजिद, सद्दाम, दानिश, सोहेल, नदीम, शादाब, शहबाज, आतिफ, आदि मौजूद रहे।

Anand Dube

superbharatnews@gmail.com, Mobile No. +91 7895558600, 7505953573

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *