Thursday, November 30, 2023
Home उत्तराखंड लोक की समृद्धि के लिए व्यक्ति एवं समाज के स्तर से करनी...

लोक की समृद्धि के लिए व्यक्ति एवं समाज के स्तर से करनी होगी पहल

– उत्तरांचल प्रेस क्लब की ओर से आयोजित संवाद कार्यक्रम में लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी ने कही यह बात

– कहा, आसन्न जनगणना के दौरान भरे जाने वाले फार्म के भाषा कालम में दर्ज करें अपनी मातृभाषा

देहरादून: लोकभाषाओं को सम्मान सिर्फ सरकारी प्रयासों से  नहीं मिलने वाला, इसके लिए हमें व्यक्ति एवं समाज के स्तर से पहल करनी होगी। हमें लोकभाषाओं के प्रति हीनता के भाव त्यागना होगा। तभी हम नई पीढी़ को अपनी संस्कृति एवं परंपराओं से जोड़ पाएंगे। इसकी शुरुआत हमें भाषण, गोष्ठी व सम्मेलनों से नहीं, अपने घर से करनी होगी। हमें यह बात कभी नहीं भूलनी चाहिए कि इस राज्य का जन्म ही लोक की स्वतंत्र पहचान कायम करने की मांग को लेकर हुआ।

यह बात हाल ही में वर्ष 2018 के प्रतिष्ठित संगीत नाटक अकादमी सम्मान से नवाजे गए उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी ने रविवार को उत्तरांचल प्रेस क्लब की ओर से क्लब सभागार में आयोजित संवाद कार्यक्रम में कही। उन्होंने कहा कि राज्य गठन के बाद इन इक्कीस वर्षों में गढ़वाली-कुमाऊंनी व अन्य लोक भाषाओं के उत्थान के लिए सरकारी स्तर से कोई जमीनी प्रयास नहीं हुए। आज हमारे पास लोकभाषा अकादमी तक नहीं है। उन्होंने इस बात पर खुशी जताई कि आज की पीढी़ युवा बडी़ संख्या में गढ़वाली-कुमाऊंनी लिख और गा रहे हैं। देश ही नहीं पूरी दुनिया में उत्तराखंडी लोकगायकों को बडे़ मानोयोग से सुना जा रहा है। उन्होंने इसमें सोशल मीडिया के योगदान को भी महत्वपूर्ण माना।

संवाद के तहत पूछे गए एक सवाल पर नेगी ने कहा कि उन्होंने हमेशा लोक पक्ष को तरजीह दी और लोक के साथ ही मजबूती से खडे़ रहने की कोशिश की। इसलिए उनके गीतों में लोक मुखर होकर उभरा है। यह लोक से मिले असीम प्यार का ही नतीजा है।

लोकगायक नेगी ने कहा कि उनके लिए सबसे बडा़ पुरस्कार लोक से मिला स्नेह है। इसलिए इस प्रतिष्ठित संगीत नाटक आकादमी सम्मान को वो लोक के उन स्तंभों को समर्पित कर रहे हैं, जो बिना किसी चाह के पूरे मनोयोग से बोली-भाषा के उन्नयन के लिए कार्य कर रहे हैं।

नेगीदा ने भाषा की समृद्धि के लिए सभी से आसन्न जनगणना के दौरान भरे जाने वाले फार्म के भाषा कालम में अपनी मातृभाषा गढ़वाली, कुमाऊंनी व जौनदारी दर्ज करने की भी अपील की। कहा कि इससे लोकभाषाओं को संविधान की आठवीं अनुसूची में दर्ज कराने का मार्ग प्रशस्त होगा। इस दौरान नेगीदा ने आपने प्रसिद्ध गीत धरती हमरा गढ़वाला़ की कतगा रौंत्यालि़ स्वाणि चा भी सुनता, जिस पर सभी झूम उठे।

उत्तरांचल प्रेस क्लब के अध्यक्ष जितेंद्र अंथवाल ने कहा कि नेगी को प्रतिष्ठित  संगीत नाटकअकादमी सम्मान मिलना महज व्यक्ति नहीं, बल्कि उत्तराखंड की बोली-भाषा, संस्कृति और लोक परंपराओं का सम्मान है। नेगी उत्तराखंड की लोक संस्कृति के ध्वज वाहक हैं। पहाड़ की बहू-बेटी के प्रतिनिधि और उनकी व्यथा के प्रतिबिंब हैं। पहाड़ की पहाड़ जैसी समस्याओं के युगदृष्टा हैं और अपने समय में तेजी से आ रहे बदलावों, लोगों से जुड़े सरोकारों व जनजीवन के चितेरे हैं। नेगी कवि हैं, गीतकार हैं, लोकगायक हैं और साथ ही एक गूढ़ चिंतक और लोकवाद्यों के विशेषज्ञ भी। एक व्यक्तित्व में इतने गुणों का समावेश बहुत कम देखने को मिलता है।

इस मौके पर क्लाब परिवार की ओर से लोकगायक नेगी को स्मृति चिह्न प्रदान करने के साथ शाल ओढा़कर सम्मानित किया गया। इसके अलावा क्लब को साउंड सिस्टम प्रदान करने वाले राज्य आंदोलनकारी जयदीय सकलानी को भी स्मृति चिह्न भेंट किया गया। इससे पूर्व प्रेस क्लब के महामंत्री ओपी बेंजवाल ने लोकगायक नेगी समेत सभी मेहमानों व लोक साहित्य प्रेमियों का स्वागत किया। उन्होंने नेगीदा की परंपरा को आगे बढा़ने के उनके पुत्र कविलास नेगी का भी आभार जताया।

कार्यक्रम में साहित्यकार नंदकिशोर हटवाल, संदीप रावत, कवि एवं गीतकार मदन डुकलान, ईश्वरी प्रसाद उनियाल, क्लब के पूर्व अध्यक्ष नवीन थलेडी़ व योगेश भट्ट, क्लब के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनमोहन शर्मा, कनिष्ठ उपाध्यक्ष गीता मिश्रा, संयुक्त मंत्री दिनेश कुकरेती व नलिनी गोसाईं, संप्रेक्षक विनोद पोखरियाल, सदस्य राजकिशोर तिवारी, प्रवीण बहुगुणा, राजेश बड़थ्वाल, नेगीदा के पुत्र लोकगायक कविलास नेगी आदि मौजूद रहे।

Aanand Dubeyhttps://superbharatnews.com
superbharatnews@gmail.com, Mobile No. +91 7895558600, (7505953573)
RELATED ARTICLES

मुख्यमंत्री ने टनल में फंसे 41 श्रमिकों को ₹ 1 लाख की प्रोत्साहन राशि की भेंट

चिन्यालीसौड़, उत्तरकाशी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिन्यालीसौड़ में प्रारंभिक जांच हेतु भर्ती सिलक्यारा टनल से रेस्क्यू किए गए...

मुख्यमंत्री ने बचाव दल की पूरी टीम को दी बधाई, कहा श्रमिकों और उनके परिजनों के चेहरे की खुशी ही मेरी ईगास-बगवाल

बौख नाग देवता का मुख्यमंत्री ने किया आभार प्रकट, बोले भरोसा था लोकदेवता अभियान को सफल जरूर बनाएंगे देहरादून। सिलकयारा टनल में फंसे 41 श्रमिकों...

मिशन सिलक्यारा सफल – 17वें दिन सुरंग से सकुशल बाहर आए सभी 41 मजदूर

श्रमिकों और उनके परिजनों के चेहरे की खुशी ही मेरी ईगास-बगवाल-धामी देखें वीडियो प्रधानमंत्री मोदी ने...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

9 वर्षीय नाबालिग छात्रा के साथ चौकीदार ने किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

मध्य प्रदेश।  दमोह के कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले दिव्यांग जन छात्रावास में रहने वाली नाबालिग छात्रा के साथ चौकीदार के द्वारा...

रेलवे ने 36 से अधिक ट्रेनों को किया रद्द, जानिए वजह  

नई दिल्ली। कोहरे को ध्यान में रखते हुए उत्तर रेलवे ने मंगलवार को 36 से अधिक ट्रेनों को रद्द कर दिया है। इनमें कुछ...

एप्पल आईफोन निर्माता फॉक्सकॉन भारत में करेगी 1.5 अरब डॉलर का निवेश

नई दिल्ली। ताइवान की अनुबंध निर्माता फॉक्सकॉन ने भारत में 1.54 अरब डॉलर का निवेश करने की योजना बनाई है, क्योंकि देश में स्थानीय विनिर्माण...

मुख्यमंत्री ने टनल में फंसे 41 श्रमिकों को ₹ 1 लाख की प्रोत्साहन राशि की भेंट

चिन्यालीसौड़, उत्तरकाशी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिन्यालीसौड़ में प्रारंभिक जांच हेतु भर्ती सिलक्यारा टनल से रेस्क्यू किए गए...

ऋषभ शेट्टी की कांतारा चेप्टर 1 की पहली झलक आई सामने, टीजर भी जारी, पोस्टर देख लोगों के खड़े हुए रोंगटे

कांतरा की अपार सफलता के बाद मेकर्स अब फिल्म का अगला पार्ट कांतरा चैप्टर 1 ला रहे हैं. हाल ही में इस फिल्म की...

क्रिकेटर शुभमन गिल को मिली नई जिम्मेवारी, गुजरात टाइटंस ने बनाया कप्तान

मुंबई। टीम इंडिया के ओपनर शुभमन गिल को आईपीएल 2024 से पहले नई जिम्मेवारी मिली है। गिल को गुजरात टाइटंस ने नया कप्तान नियुक्त किया...

सर्दी में रोजाना एक संतरा खाने से शरीर को मिलते हैं ये गजब के फायदे, एक सप्ताह आजमा कर देखिए

सर्दियों में दिन ऐसे भी छोटा होता है और ठंडी हवा के बीच खानपान का खास ख्याल रखना बेहद जरूरी है। हेल्थ एक्सपर्ट से...

मुख्यमंत्री ने बचाव दल की पूरी टीम को दी बधाई, कहा श्रमिकों और उनके परिजनों के चेहरे की खुशी ही मेरी ईगास-बगवाल

बौख नाग देवता का मुख्यमंत्री ने किया आभार प्रकट, बोले भरोसा था लोकदेवता अभियान को सफल जरूर बनाएंगे देहरादून। सिलकयारा टनल में फंसे 41 श्रमिकों...

मिशन सिलक्यारा सफल – 17वें दिन सुरंग से सकुशल बाहर आए सभी 41 मजदूर

श्रमिकों और उनके परिजनों के चेहरे की खुशी ही मेरी ईगास-बगवाल-धामी देखें वीडियो प्रधानमंत्री मोदी ने...

जापान का एक्शन, बर्ड फ्लू का पहला मामला आने के बाद 40 हजार पक्षियों को मार डाला

टोक्यो।  अत्यधिक रोगजनक एवियन इन्फ्लूएंजा के प्रकोप की पुष्टि होने के बाद दक्षिणी जापान में लगभग 40 हजार पक्षियों को मार दिया गया। यह...