उत्तराखंड

श्रीदेवसुमन नगर में दिव्यांगों को मिली व्हील चेयर , चश्मे व कान की मशीन

देहरादून। राजनीति मेरे जीवन की प्राथमिकता में दूसरे स्थान पर है और सेवा पहले स्थान पर और अगर जीवन में कभी ऐसा अवसर आया कि दोनों में से एक को चुनना पड़े तो मैं निश्चित तौर पर सेवा को ही चुनूँगा क्योंकि सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं है , यह बात आज रामनौमी के अवसर पर आज महेन्द्रविहार चकराता रोड में सामाजिक संस्था लोक सेवा संगम द्वारा एन आई वी एच के सहयोग से आयोजित एक मेडिकल हैल्थ कैम्प का शुभारंभ करते हुए उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कही। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में सरकारी तंत्र की बड़ी भूमिका है किंतु भारत जैसे बड़ी आबादी वाले देश में गैर सरकारी सामाजिक संस्थाओं की भी बहुत बड़ी व महत्वपूर्ण भूमिका है जो कोविड काल में साबित हुई।

धस्माना ने कहा कि बीमार और उस पर भी दिव्यांग जनों की सेवा तो साक्षात भगवान की सेवा के बराबर है। इस अवसर पर लोक सेवा संगम के अध्यक्ष मन मोहन कपूर ने कोविड काल में धस्माना के ट्रस्ट द्वारा की गई सेवा विशेष तौर पर ऑक्सीजन बैंक की स्थापना का उल्लेख करते हुए कहा कि अनेक लोगों की जान धस्माना के प्रयासों से बची। इस अवसर पर धस्माना ने तीन दिव्यांगों को व्हील चेयर, 26 मरीजों को कान की मशीन, 122 मरीजों को आंख के चश्मे भेंट किये व एक दर्जन दांतों के मरीजों का चैकअप किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस पार्षद संगीता गुप्ता, पार्षद कोमल वोहरा, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष प्रमोद गुप्ता, अनुज दत्त शर्मा, उदयवीर पंवार , अनुराग गुप्ता भी उपस्थित रहे।

जगदीश लखेड़ा जी रिहैबिलिटेशन ऑफिसर एनआईवीएच, डॉक्टर आर पी जोशी, डॉक्टर ओ पी गुप्ता, डॉक्टर रोहित अग्रवाल डॉक्टर अनिल सिंह ईएनटी, डॉक्टर सूर्यकप्रकाश आंखे व अस्तिका वैलनेस के संस्थापक नवनीत कपूर ने कैम्प में पहुंचे दिव्यांगों व मरीजों की जांच की।

Anand Dube

superbharatnews@gmail.com, Mobile No. +91 7895558600, 7505953573

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *