Thursday, November 30, 2023
Home ब्लॉग सतर्क होने की जरूरत

सतर्क होने की जरूरत

भारत को चीन में बनी हालत से सबक लेना चाहिए। कुछ महीनों पहले तक चीन की जीरो कोविड नीति अपनी सफलता के लिए जानी जाती थी। लेकिन अब वहां 40 से भी ज्यादा शहरों में पूरा या आंशिक लॉकडाउन लागू है। शंघाई में लागू कोविड लॉकडाउन के दौरान तीन लोगों की मौत हो चुकी है।

कोरोना महामारी की नई लहर आने का संकेत हर रोज पुख्ता होता जा रहा है। जब पोजिटिविटी रेट में तेज बढ़ोतरी होने लगे, तो मतलब साफ है कि संक्रमण फैल रहा है। दिल्ली में दो हफ्तों के अंदर पोजिटिविटी रेट आधा फीसदी से बढ़ते हुए पौने आठ प्रतिशत तक पहुंच गई है। दूसरे कई राज्यों में भी ऐसा ही ट्रेंड है। हैरतअंगेज है कि इसके बावजूद खतरे की घंटी उस तरह नहीं बज रही है, जैसा अब तक हो जाना चाहिए था। दिल्ली में तो सोमवार तक मास्क पहनना भी अनिवार्य नहीं किया गया था। इस मामले में उत्तर प्रदेश सरकार ने अधिक फुर्ती दिखाई है, जिसने लखनऊ, गाजियाबाद और नोएडा समेत कई जिलों में मास्क की अनिवार्यता लागू कर दी है। भारत को असल में चीन में बनी हालत से सबक लेना चाहिए। कुछ महीनों पहले तक चीन की जीरो कोविड नीति अपनी सफलता के लिए जानी जाती थी। लेकिन अब वहां 40 से भी ज्यादा शहरों में पूरा या आंशिक लॉकडाउन लागू है। पिछले महीने शंघाई में लागू किए गए कोविड लॉकडाउन के दौरान तीन लोगों की मौत हो चुकी है। यहां हर दिन हजारों लोग कोरोना के ओमिक्रॉन वैरिएंट से संक्रमित हो रहे हैं।

शंघाई में हुई ताजा मौतों से पहले चीन में कोविड-19 की वजह से आखिरी मौत 19 मार्च को उत्तर-पूर्वी जिलिन प्रांत में दर्ज की गई थी। वो तकरीबन एक साल से ज्यादा के वक्त में पहली मौत थी। चीन जीरो कोविड नीति के तहत सख्त लॉकडाउन पर जोर देता आया है। हर दिन बड़ी संख्या में लोगों के टेस्ट और लंबे समय के लिए लोगों को क्वारंटीन करके चीन ने अपने देश में बीमारी को बड़े पैमाने पर फैलने से रोका था। ये तब की बात है जब पूरी दुनिया कोरोना से कराह रही थी। लेकिन अब ये नीति भी चीन को कोरोना संक्रमण के फैलाव  से बचाने में नाकाम होती नजर आ रही है। चीन के हांगकांग में कोविड 19 के जनवरी में सिर उठाने के बाद अब तक नौ हजार लोगों की मौत दर्ज हो चुकी है। उधर अमेरिका से भी खबर है कि वहां महामारी का नया दौर आने के तमाम संकेत हैं। वहां कई राज्यों ने मास्क की अनिवार्यता लागू कर दी है। साफ है, महामारी अभी कहीं गई नहीं है। यह घूम-फिर कर लौट रही है। भारत को इससे आगाह रहना चाहिए।

Aanand Dubeyhttps://superbharatnews.com
superbharatnews@gmail.com, Mobile No. +91 7895558600, (7505953573)
RELATED ARTICLES

चुनाव मतलब लोगों को मूर्ख बनाना

हरिशंकर व्यास भारत में अब सारे चुनाव आम लोगों को मूर्ख बनाने, उनको बरगलाने, निजी लाभ का लालच देने, उनकी आंखों पर पट्टी बांधने या...

तेलंगाना में फिर जोर लगाया भाजपा ने

भारतीय जनता पार्टी ने तेलंगाना में एक साल पहले बहुत बड़ा राजनीतिक अभियान शुरू किया था। लेकिन फिर उसने अपने कदम पीछे खींच लिए...

लोकसभा चुनाव के लिए मुद्दों की तलाश

अजीत द्विवेदी यह सिर्फ कहने की बात नहीं है कि पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव देश की राजनीति को दिशा देने वाले होंगे और इनसे...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

विश्व एड्स दिवस पर आयोजित होंगे जागरूकता कार्यक्रम- डॉ0 धन सिंह रावत

एचआईवी एड्स के प्रति लोगों को किया जायेगा जागरूक स्वास्थ्य मंत्री श्रीनगर गढ़वाल में आयोजित कार्यक्रम में करेंगे प्रतिभाग देहरादून। सूबे में विश्व एड्स दिवस के...

सिलक्यारा टनल अपडेट- एम्स में भर्ती सभी मजदूर किये गए डिस्चार्ज

ऋषिकेश। सिलक्यारा, उत्तरकाशी टनल से निकाले गए श्रमिकों का एम्स,ऋषिकेश में सभी सघन स्वास्थ्य जांच के बाद सभी 41 श्रमिकों को एम्स अस्पताल प्रशासन...

डीजीपी अशोक कुमार की विदाई बेला पर भव्य रैतिक परेड का आयोजन

उत्तराखण्ड पुलिस को संवेदनशील बनाने के लिए काम किया - अशोक कुमार डीजीपी अशोक सर को कभी विचलित नहीं देखा, उनकी कार्यप्रणाली से सभी...

महंगाई का झटका- घर बनाना होगा अब पहले से ज्यादा महंगा

देहरादून। अपना मकान बनाने वाले लोगों को महंगाई का झटका लगने जा रहा है। घन बनान अब पहले से ज्यादा महंगा हो गया है।...

भारतीयों का विदेशी प्यार- 2023 में 1.40 लाख से अधिक छात्रों को मिला अमेरिका का वीजा

न्यूयॉर्क। अमेरिकी विदेश विभाग ने घोषणा की कि भारत में अमेरिकी दूतावास और वाणिज्य दूतावास ने अक्टूबर 2022 से सितंबर 2023 तक एक लाख...

12 साल के मयंक बने केबीसी-15 के करोड़पति, जीते इतने करोड़ रूपए

नई दिल्ली। कहते हैं कि ज्ञान की कोई उम्र नहीं - होती। कौन बनेगा करोड़पति में 12 साल के मयंक ने इस बात को...

जानें पुरुषों की तुलना में महिलाओं को क्यों ज्यादा परेशाान करता है गठिया, यहां है जवाब

आर्थराइटिस की वजह से जोड़ों में दर्द बना रहता है। ये ऐसी समस्या है जो काफी परेशान करती है. पुरुषों की तुलना में आर्थराइटिस...

रोजगार- नर्सिंग अधिकारी के रिक्त पदों के लिए निकली भर्ती

देखें, 1455 नर्सिंग अधिकारी के पदों पर भर्ती के नियम व शर्तें देहरादून। नर्सिंग की डिग्री/ डिप्लोमा कर चुके...

तकनीकी और आस्था की डोर के सहारे सुरंग में फंसी 41 जिंदगियां बची, लेकिन फिजां में तैर रहे सवालों के जवाब अभी बाकी 

देहरादून। सिलक्यारा में 400 घंटे चले चुनौतीपूर्ण बचाव अभियान में तकनीकी और आस्था की डोर से सहारे सुरंग में फंसी 41 जिंदगियां बचा ली...

चुनाव मतलब लोगों को मूर्ख बनाना

हरिशंकर व्यास भारत में अब सारे चुनाव आम लोगों को मूर्ख बनाने, उनको बरगलाने, निजी लाभ का लालच देने, उनकी आंखों पर पट्टी बांधने या...