Thursday, November 30, 2023
Home उत्तराखंड सहकारी बैंक घोटाले की उच्चस्तरीय जांच को मोर्चा ने दी शासन...

सहकारी बैंक घोटाले की उच्चस्तरीय जांच को मोर्चा ने दी शासन में दस्तक

10 से 15 लाख रुपए में बेची गई नौकरी

सहकारी बैंक के अध्यक्ष से लेकर कर्मचारियों तक के जुड़े हैं तार

देहरादून। जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने सचिव सहकारिता बीवीआरसी पुरुषोत्तम को ज्ञापन सौंपकर प्रदेश के सहकारी बैंकों में 423 चतुर्थ श्रेणी (सहयोगी/ गार्ड) कर्मचारियों की भर्ती, जिसमें देहरादून, अल्मोड़ा व उधम सिंह नगर जनपद द्वारा परिणाम घोषित किया गया, की नियुक्तियों रद्द करने, मामले की उच्च स्तरीय जांच एवं बैंक के अध्यक्ष, चयन समिति के अधिकारी- कर्मचारी गण समेत तमाम जालसाजों के समस्त बैंक खातों में जनवरी 2022 से अप्रैल 15, 2022 तक हुए लेनदेन की उच्च स्तरीय जांच कराने का आग्रह किया , जिस पर संज्ञान लेते हुए सचिव पुरुषोत्तम द्वारा अपर सचिव, सहकारिता को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।

नेगी ने कहा कि जनपद देहरादून की भर्तियों में बड़े पैमाने पर धांधली की गई है। सहकारी बैंक घोटाले में शामिल बैंक अध्यक्ष के साथ-साथ अधिकारियों/ कर्मचारियों तक के तार इस घोटाले से जुड़े हैं, मोर्चा के पास इनके तमाम बैंक खातों से जोड़ी जानकारियां हैं, जिसमें उनके द्वारा अपने बैंक खातों के माध्यम से एक पद 10 से लेकर 15 लाख रुपए तक बेचा गया। हैरानी की बात है कि इन घोटाले बाजों ने अपने रिश्तेदारों के साथ- साथ बैंक में कार्यरत अधिकारियों/ कर्मचारियों के रिश्तेदारों/ परिजनों से ये मोटी रकम हासिल कर नियुक्ति दी। बड़े दुर्भाग्य की बात है कि कई -कई वर्षों से इन बैंकों में कार्यरत (संविदागत) कर्मचारियों एवं काबिल युवाओं को दरकिनार कर पैसे वाले लोगों को नौकरी दी गई है। हाल ही में ज्ञात हुआ है कि जांच अधिकारियों ने अपनी रिपोर्ट शासन को प्रेषित कर दी है।

मोर्चा उस जांच रिपोर्ट में इन तमाम घोटाले बाजों के खातों में माह जनवरी 2022 से 15 अप्रैल 2022 तक इनके समस्त बैंक खातों में हुए लेनदेन तथा सांठगांठ को भी जांच रिपोर्ट में शामिल कराने का आग्रह किया। मोर्चा सिफारिश विहीन व काबिल युवाओं का शोषण नहीं होने देगा ।

Aanand Dubeyhttps://superbharatnews.com
superbharatnews@gmail.com, Mobile No. +91 7895558600, (7505953573)
RELATED ARTICLES

विश्व एड्स दिवस पर आयोजित होंगे जागरूकता कार्यक्रम- डॉ0 धन सिंह रावत

एचआईवी एड्स के प्रति लोगों को किया जायेगा जागरूक स्वास्थ्य मंत्री श्रीनगर गढ़वाल में आयोजित कार्यक्रम में करेंगे प्रतिभाग देहरादून। सूबे में विश्व एड्स दिवस के...

सिलक्यारा टनल अपडेट- एम्स में भर्ती सभी मजदूर किये गए डिस्चार्ज

ऋषिकेश। सिलक्यारा, उत्तरकाशी टनल से निकाले गए श्रमिकों का एम्स,ऋषिकेश में सभी सघन स्वास्थ्य जांच के बाद सभी 41 श्रमिकों को एम्स अस्पताल प्रशासन...

डीजीपी अशोक कुमार की विदाई बेला पर भव्य रैतिक परेड का आयोजन

उत्तराखण्ड पुलिस को संवेदनशील बनाने के लिए काम किया - अशोक कुमार डीजीपी अशोक सर को कभी विचलित नहीं देखा, उनकी कार्यप्रणाली से सभी...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

विश्व एड्स दिवस पर आयोजित होंगे जागरूकता कार्यक्रम- डॉ0 धन सिंह रावत

एचआईवी एड्स के प्रति लोगों को किया जायेगा जागरूक स्वास्थ्य मंत्री श्रीनगर गढ़वाल में आयोजित कार्यक्रम में करेंगे प्रतिभाग देहरादून। सूबे में विश्व एड्स दिवस के...

सिलक्यारा टनल अपडेट- एम्स में भर्ती सभी मजदूर किये गए डिस्चार्ज

ऋषिकेश। सिलक्यारा, उत्तरकाशी टनल से निकाले गए श्रमिकों का एम्स,ऋषिकेश में सभी सघन स्वास्थ्य जांच के बाद सभी 41 श्रमिकों को एम्स अस्पताल प्रशासन...

डीजीपी अशोक कुमार की विदाई बेला पर भव्य रैतिक परेड का आयोजन

उत्तराखण्ड पुलिस को संवेदनशील बनाने के लिए काम किया - अशोक कुमार डीजीपी अशोक सर को कभी विचलित नहीं देखा, उनकी कार्यप्रणाली से सभी...

महंगाई का झटका- घर बनाना होगा अब पहले से ज्यादा महंगा

देहरादून। अपना मकान बनाने वाले लोगों को महंगाई का झटका लगने जा रहा है। घन बनान अब पहले से ज्यादा महंगा हो गया है।...

भारतीयों का विदेशी प्यार- 2023 में 1.40 लाख से अधिक छात्रों को मिला अमेरिका का वीजा

न्यूयॉर्क। अमेरिकी विदेश विभाग ने घोषणा की कि भारत में अमेरिकी दूतावास और वाणिज्य दूतावास ने अक्टूबर 2022 से सितंबर 2023 तक एक लाख...

12 साल के मयंक बने केबीसी-15 के करोड़पति, जीते इतने करोड़ रूपए

नई दिल्ली। कहते हैं कि ज्ञान की कोई उम्र नहीं - होती। कौन बनेगा करोड़पति में 12 साल के मयंक ने इस बात को...

जानें पुरुषों की तुलना में महिलाओं को क्यों ज्यादा परेशाान करता है गठिया, यहां है जवाब

आर्थराइटिस की वजह से जोड़ों में दर्द बना रहता है। ये ऐसी समस्या है जो काफी परेशान करती है. पुरुषों की तुलना में आर्थराइटिस...

रोजगार- नर्सिंग अधिकारी के रिक्त पदों के लिए निकली भर्ती

देखें, 1455 नर्सिंग अधिकारी के पदों पर भर्ती के नियम व शर्तें देहरादून। नर्सिंग की डिग्री/ डिप्लोमा कर चुके...

तकनीकी और आस्था की डोर के सहारे सुरंग में फंसी 41 जिंदगियां बची, लेकिन फिजां में तैर रहे सवालों के जवाब अभी बाकी 

देहरादून। सिलक्यारा में 400 घंटे चले चुनौतीपूर्ण बचाव अभियान में तकनीकी और आस्था की डोर से सहारे सुरंग में फंसी 41 जिंदगियां बचा ली...

चुनाव मतलब लोगों को मूर्ख बनाना

हरिशंकर व्यास भारत में अब सारे चुनाव आम लोगों को मूर्ख बनाने, उनको बरगलाने, निजी लाभ का लालच देने, उनकी आंखों पर पट्टी बांधने या...