Tuesday, November 28, 2023
Home उत्तर प्रदेश 23 या 24 मार्च को योगी मंत्रिमंडल का गठन, देखें किसकी कुर्सी...

23 या 24 मार्च को योगी मंत्रिमंडल का गठन, देखें किसकी कुर्सी होगी सुरक्षित

यूपी। भारतीय जनता पार्टी की उच्च स्तरीय बैठक में यूपी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में बनने वाली नई सरकार के मंत्रिमंडल के सदस्यों और विधान परिषद चुनाव में पार्टी उम्मीदवारों के नाम तय किए गए। कार्यवाहक उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य मंत्रिमंडल में बने रहेंगे, जबकि डॉ दिनेश शर्मा की भूमिका बदली जा सकती है। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, महामंत्री संगठन बीएल संतोष, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और  उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की मौजूदगी में हुई बैठक में विधान परिषद चुनाव में पार्टी के 36 उम्मीदवारों की सूची पर मुहर लगाई गई। पार्टी के पदाधिकारियों के साथ कार्यकर्ताओं को चुनाव लड़ाया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक योगी आदित्यनाथ के मंत्रिमंडल में  पहले चरण में शामिल होने वाले सदस्यों के नाम पर भी सैद्धांतिक सहमति हो गई है। सामान्य, पिछड़ी, अति पिछड़ी ऒर दलित वर्ग की प्रमुख सभी जातियों को मंत्रिमंडल में प्रतिनिधित्व दिया जाएगा।

मंत्रिमंडल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबका साथ,सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास की झलक देखने को मिलेगी। विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत में महिला वोट बैंक की बड़ी भूमिका रही है।लिहाजा मंत्रिमंडल में महिलाओं को पर्याप्त प्रतिनिधित्व देकर पार्टी महिलाओं की नई लीडरशिप भी खड़ी करेगी। योगी सरकार 02 के मंत्रिमंडल का शपथग्रहण समारोह 21 मार्च के बाद होगा। 21 मार्च को विधान परिषद चुनाव के नामांकन का अंतिम दिन है।

भाजपा के विधायक और पार्टी के पदाधिकारी नामांकन में मौजूद रहेंगे। लिहाजा 22 को विधायक दल की बैठक रखी जा सकती है और उसके बाद 23 या 24 को शपथग्रहण समारोह हो सकता है।

अनुप्रिया पटेल और संजय निषाद से मिले नड्डा
योगी मंत्रिमंडल में भाजपा के सहयोगी अपना दल और निषाद पार्टी के भी दो से चार मंत्री बनाए जाएंगे। अपना दल की अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल और निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद ने बृहस्पतिवार को भाजपा के अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाक़ात कर मंत्रिमंडल में अपेक्षित प्रतिनिधित्व के साथ महत्वपूर्ण विभाग की भी मांग रखी।

Aanand Dubeyhttps://superbharatnews.com
superbharatnews@gmail.com, Mobile No. +91 7895558600, (7505953573)
RELATED ARTICLES

देवरिया हत्याकांड- मृतक दुबे के बेटे ने कहा, बुलडोजर चलने के बाद ही होगा ब्रम्हभोज

देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया में दो अक्टूबर को जमीनी विवाद में छह लोगों की हत्या के 10 दिन बीत जाने बाद भी मामला अभी...

युवती व महिला पर अवैध संबंध का आरोप लगाते हुए गांव के सार्वजनिक स्थल पर मुंडवाये बाल

उत्तर प्रदेश। कुशीनगर जिले में कुबेरस्थान के एक गांव की मुसहर बस्ती की रहने वाली युवती व पड़ोसी महिला के साथ बर्बरता की गई।...

लोकसभा चुनाव 2024-  चुनावी बिसात बिछाने की तैयारी, कसरत में जुटे सभी दल, आखिर कौन होगा 2024 सहारनपुर का सिकन्दर

सहारनपुर। चुनाव 2024 की रणभेरी बजते ही न केवल चुनावी बिसात बिछनी प्रारम्भ हो गयी है, वही अलग अलग प्रकार से अलग अलग दलों...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

इंतजार की घड़ियां हुई खत्म, जल्द बाहर आने वाले हैं टनल में फंसे मजदूर

एंबुलेंस को टनल के भीतर भेजा गया 16वे दिन आज मजदूर आने वाले हैं बाहर देहरादून। सिलक्यारा सुरंग में मैन्युअल ड्रिलिंग लगभग पूरी हो चुकी है। ...

मैनुअली खुदाई से फंसे मजदूरों के बीच की दूरी घटी, आज होगा ब्रेक थ्रू

आज मिलेगा मंगल समाचार.. मलबा काटकर 52 मीटर तक बिछाया पाइप देखें वीडियो, आज सुरंग में ब्रेक थ्रू हो जाएगा -सीएम धामी बाबा बौखनाग की प्रार्थना..दुआ...

रणबीर कपूर के लिए सबसे बड़ी ओपेनिंग फिल्म साबित हो सकती है एनिमल, एडवांस बुकिंग शुरू

रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना स्टारर एनिमल को लेकर दर्शकों में काफी क्रेज नजर आ रहा है। फिल्म 1 दिसंबर को थिएटर्स में रिलीज...

आठ दिसंबर को देहरादून पहुंचेंगे पीएम मोदी, तैयारियों में जुटा पुलिस विभाग 

देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आठ दिसंबर को वैश्विक निवेशक सम्मेलन का उद्घाटन करने देहरादून आएंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनसे अनुरोध किया था।...

पहाड़ से लेकर मैदान तक कोहरे के साथ हुई दिन की शुरुआत, 7 डिग्री तक लुढ़का अधिकतम तापमान 

देहरादून। उत्तराखंड में आज मंगलवार को मौसम ने करवट बदली। पहाड़ से मैदान तक ठंड बढ़ गई है। सुबह बदरीनाथ धाम में ताजा बर्फबारी...

जनपद चमोली में आयोजित हुआ जिला स्तरीय इन्वेस्टर्स समिट

उत्तराखंड में निवेश की है भरपूर संभावनाएं, इन्वेस्टर्स समिट में बोले कैबिनेट मंत्री डॉ.धन सिंह रावत प्रदेश सरकार, राज्य में निवेशकों के लिए सुविधाएं देने...

तेलंगाना में फिर जोर लगाया भाजपा ने

भारतीय जनता पार्टी ने तेलंगाना में एक साल पहले बहुत बड़ा राजनीतिक अभियान शुरू किया था। लेकिन फिर उसने अपने कदम पीछे खींच लिए...

सुरंग में कैद 41 जिंदगियों को जल्द बाहर निकालने के लिए तकनीकी के साथ आस्था का भी लिया जा रहा सहारा 

देहरादून। देव पर भरोसा और आस्था भी राह है फंसे मजदूरों तक पहुंचने की...उत्तरकाशी की सुरंग में कैद 41 जिंदगियों को जल्द बाहर निकालने...

सिलक्यारा सुरंग दुर्घटना- 30 मीटर तक हो चुकी वर्टिकल ड्रिलिंग

आगर मशीन को निकालने की जद्दोजहद जारी, ब्लेड व साफ्ट काटा मैनुअली विकल्प पर भी काम करेंगे एक्सपर्ट सिलक्यारा। पंद्रह दिन से फंसे 41 मजदूरों को...

पीएमओ के प्रधान सचिव ने गबर सिंह से पूछा, आप सभी लोगों को खाना ठीक मिल रहा

पीएमओ के प्रधान सचिव पीके मिश्रा व गृह सचिव भल्ला पहुंचे सिलक्यारा देखें वीडियो, प्रधान सचिव की बातचीत सिलक्यारा टनल में 15 दिन से फंसे हैं...