भगवानपुर में फंदे से लटका मिला महिला का शव, आसपास मचा हड़कंप
भगवानपुर। भगवानपुर की अमर कॉलोनी में एक महिला का शव फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला है, जिसके बाद से कॉलोनी में हड़कंप के हालात उत्पन्न हो रखे है। शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या से संबंधित बताया जा रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। महिला के आत्महत्या करने के पीछे की वजह का अभी पता नहीं चल पाया है। हालांकि पुलिस मामले की तय तक पहुंचने का पूरा- पूरा प्रयास कर रही है, लेकिन अभी तक महिला के आत्महत्या करने के पीछे की वजहों का खुलासा नहीं हो पाया है।
दरअसल भगवानपुर की अमर कॉलोनी में एक किराए के मकान पर पति- पत्नी रहते थे। महिला का पति कस्बे के ही किसी फैक्ट्री में कार्यरत है। सुबह होते ही रोजमर्रा की तरह युवक अपने काम पर निकल गया, वहीं जब शाम को वह फैक्ट्री में से काम करके वापस घर लौटा तो उसने अपने आंखों के सामने जो मंजर देखा, वह देख वह हैरान रह गया। उसके सामने कमरे में पंखे से चुन्नी का फंदा लगाकर उसकी पत्नी लटकी हुई है, यह सब देख उसने मौके पर पुलिस को फोन करके मामले की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।