रुड़की

शादी का झांसा देकर युवती से किया दुष्कर्म

रुड़की। शादी का झांसा देकर प्रेमी ने प्रेमिका से दुष्कर्म किया। आरोप है कि प्रेमी जबरन बंधक बनाकर रखता था। पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्रेमी के खिलाफ दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र निवासी युवती ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ किराए पर रहती है। करीब दो साल पूर्व अर्जुन से दोस्ती हुई थी। अर्जुन में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। अपने प्रेम जाल में फंसा कर अर्जुन अपने साथ रखने लगा।

आरोप है कि तीन दिन पूर्व अर्जुन घर आया और परिवार को डरा धमकाकर जबरन अपने साथ ले गया। अपने साथ घर ले जाकर अर्जुन ने मारपीट कर फोन छीन कर तोड़ दिया। किसी तरह अर्जुन के फोन से अपने परिजनों को मामले की जानकारी दी। जानकारी मिलने पर पुलिस की मदद से परिजनों ने प्रेमी के चंगुल से जान बचाई। इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि अर्जुन पुत्र सतीश कुमार निवासी मथुरा विहार कोतवाली रुड़की के खिलाफ दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

Aanand Dubey / Sanjay Dhiman

superbharatnews@gmail.com, Mobile No. +91 7895558600, 7505953573

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *