सुल्तानपुर

सुल्तानपुर में छात्र युवा संघर्ष समिति के कार्यकर्ताओं ने महंगाई के विरोध में किया प्रदर्शन

सुल्तानपुर। छात्र युवा संघर्ष समिति (सीवाईएसएस) ने कटका खानपुर के चौपाई राय पुरवा में इकट्ठा होकर महंगाई के विरोध में प्रदर्शन किया। इस दौरान सभी ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। छात्र युवा संघर्ष समिति के कार्यकर्ताओं द्वारा कहा गया कि गरीब जनता को आए दिन महंगाई की मार झेलनी पड़ रही है। रसोई गैस से लेकर पेट्रोल, डीजल व सब्जियों की बढ़ती कीमतों  ने आम जन का जीना हराम कर रखा है।

रसोई का बिगड़ा बजट 

एक- एक करके सभी के दामों में बढ़ोतरी की जा रही है। बढ़ते दाम से आम लोगों के घरों में चूल्हा जलना तक मुश्किल हो गया है। रसोई गैस की बढ़ती कीमत से महिलाओं को रसोई चलाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इससे पहले पेट्रोल, डीजल की बढ़ती कीमतों ने मुश्किल बढ़ा रखी थी, वहीं इनके दाम में स्थिरता आने के बाद फिर रसोई गैस की कीमत बढ़ गई, जिसने रसोई का पूरा बजट ही बिगाड़ कर रख दिया।

आम जन पर महंगाई की पड़ी मार 

इसके बाद सब्जियों के दाम ने आम जन पर वजन बढ़ा दिया, और अब एक बार फिर रसोई गैस की कीमत में बढ़ोतरी होने से जन- जीवन पर काफी प्रभाव पड़ा है। लोगों में बढ़ती महंगाई को लेकर काफी रोष उत्पन्न हो रखा है, इसी कड़ी में सुल्तानपुर में छात्र युवा संघर्ष समिति के कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदर्शन कर रोष जताया गया।

Aanand Dubey / Sanjay Dhiman

superbharatnews@gmail.com, Mobile No. +91 7895558600, 7505953573

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *