उत्तराखंड

आज से शुरु हुए पूर्वजों के सम्मान और श्रद्धा का प्रतीक श्राद्ध पक्ष

देहरादून। पूर्वजों के सम्मान और श्रद्धा का प्रतीक श्राद्ध पक्ष आज से शुरु हो गए है, इसी के साथ आज से सारे शुभ कार्यों पर भी रोक लग गई है, जैसे शादी- विवाह से लेकर नए कपड़ों की खरीद, आदि कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जा सकता है। श्राद्ध पक्ष आज से शुरु होकर पूरे 16 दिन तक चलेंगे, इन दिनों माना जाता है, कि पितृ सूक्ष्म रुप से धरती पर रहते है। इन दिनों सभी अपने पूर्वजों को याद कर उनके सम्मान में पिंडदान, तर्पण और ब्राह्मणों को भोजन कराते है। माना जाता है, कि यह तीनों प्रक्रिया करके पितृ खुश हो जाते है।

अपने पित्रों को खुश करने के लिए लोग ब्राह्मणों को भरपेट भोजन कराते है, साथ ही भेट स्वरुप वस्त्र, पैसे आदि देते है। श्राद्ध के तीन अंग होते है, पहला होता है, पिंडदान, दूसरा तर्पण और अंतिम होता है, ब्राह्मण भोज, माना जाता है, कि इन तीनों क्रियाओं को करने के बाद ही श्राद्ध की पूर्ति होती है, वहीं इनको करने से पितृ भी प्रसन्न होते है। आज से ठीक 16 दिन तक श्राद्ध चलेंगे। इन दिनों मीट- मास, शराब आदि से सेवन से दूर रहना चाहिए, वहीं अपने पित्रों को प्रसन्न करने के लिए तरह- तरह के पकवान बनाकर ब्राह्मणों को खिलाना चाहिए, जिससे आपके पितृ खुश रहे।

Aanand Dubey / Sanjay Dhiman

superbharatnews@gmail.com, Mobile No. +91 7895558600, 7505953573

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *