नहाय खाय के साथ आज से शुरु हुआ छठ महापर्व, घाटों पर उमड़ी भीड़
देहरादून। नहाय खाय के साथ आज से छठ महापर्व की शुरुआत हो गई है, छठ महापर्व के लिए लोगों में खासा उल्लास देखने को मिल रहा है। जहां बीते दो वर्षों से कोरोना के कारण लोग छठ महापर्व को धूमधाम से नहीं मना पाए थे, वहीं इस बार लोगों में छठ को लेकर काफी खुशी देखने को मिल रही है। नदी घाटों पर सुबह से ही लोगों की भीड़ उमड़ रखी है, वहीं लोग एक- दूसरे से मिलकर छठ की बधाई दे रहे है। जबकि यह सिलसिला कोरोना काल में पूरी तरह से बंद हो गया था, वहीं इस बार लोगों में काफी प्रसन्नता देखने को मिल रही है।
नदी घाटों पर की गई साफ- सफाई
छठ महापर्व के लिए नदी घाटों पर भी पूरी साफ- सफाई की गई है, लोगों की भीड़ को देखते हुए घाटों पर सभी प्रकार की व्यवस्था की गई है। लाइट से लेकर साफ- सफाई तक की पूरी व्यवस्था की गई है। छठ महापर्व की शुरुआत आज से हो चुकी है, यह महापर्व पूरे चार दिन तक चलेगा, जिसके लिए छठी मैया की स्थापना कर दी गई है। सुबह उठकर नहा- धोकर सभी लोगों ने कद्दू और चने की दाल के साथ चावल का भोग ग्रहण करने के बाद छठ महापर्व का व्रत शुरु कर दिया है।
हर एक क्षेत्र में छठ महापर्व की मची धूम
छठ महापर्व के लिए ऋषिकेश त्रिवेणी घाट से लेकर हरिद्वार के तमाम गंगा घाटों पर लोगों की भीड़ उमड़ रखी है। हर एक क्षेत्र के घाटों पर छठ महापर्व की धूम मची हुई है। महिलाएं 36 घंटे तक निर्जला व्रत रखेंगी, इसके बाद व्रत के अंतिम व चौथे दिन उदय सूर्य को अर्घ देकर पर्व का समापन किया जाएगा। छठ महापर्व के लिए तमाम घाटों पर सफाई के साथ ही अच्छे से सजावट भी की गई है।