देहरादून। इस वर्ष के चंद्र ग्रहण का पांच राशियों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ने वाला है, तो वहीं कुछ राशि के जातक ऐसे भी है, जिन पर इस च्रंद्र ग्रहण का सकारात्मक प्रभाव पड़ेंगा। यह चंद्र ग्रहण साल का आखिरी चंद्र ग्रहण होगा। किन राशि के जातकों पर इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ने वाला है, यह जानने से पहले यह जान लें कि इस साल का आखिरी चंद्र ग्रहण लगेगा कब? आइए आपको बताते है, कि इस साल का आखिरी चंद्र ग्रहण कब लगेगा।
इस साल का आखिरी चंद्र ग्रहण आगामी आठ नवंबर को देव दिवाली के दिन लगने वाला है, इसी के साथ यह साल का अंतिम चंद्र ग्रहण भी बताया जा रहा है। आपको ज्ञात होगा कि इससे पहले 25 अक्टूबर को साल का आखिरी सूर्य ग्रहण लगा था। वह ग्रहण भी कुछ राशियों के लिए फलदायक साबित हुआ तो कुछ एक राशि पर उसका बुरा प्रभाव भी पड़ा है। ठीक इसी प्रकार से आगामी आठ अक्टूबर को साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगने वाला है, और यह चंद्र ग्रहण पांच राशियों के लिए नकारात्मक साबित हो सकता है। यह भारतीय थल सेना के पूर्व धर्माचार्य और ज्योतिषाचार्य हरिद्वार के पंडित शक्तिधर शर्मा ने बताई है। ज्योतिषाचार्य शक्तिधर शर्मा के अनुसार चंद्र ग्रहण इन पांच राशियों पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है। मेष, वृषभ, कर्क, तुला और धनु इन राशि के जातकों पर आगामी चंद्र ग्रहण नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है। जिसके मद्देनजर इन राशि के जातकों को चंद्र ग्रहण पर सावधानी बरतने की पूरी- पूरी आवश्यकता है।
आपको बता दें कि ग्रहण की शुरुआत आठ नवंबर की शाम पांच बजकर 32 मिनट से हो जाएगी, और शाम छह बजकर 18 मिनट पर ग्रहण की समाप्ति होगी, वहीं सुबह नौ बजकर 21 मिनट से सूतक काल शुरु हो जाएगा। सूतक काल नौ बजकर 21 मिनट से शुरु होकर शाम 6 बजकर 18 मिनट तक रहेगा।